{"_id":"6267829f3f61ae45e3374cf7","slug":"ghaziabad-indirapuram-shanties-catches-fire-situated-in-vacant-plot-at-gyan-khand-fire-tenders-doused-fire-on-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: इंदिरापुरम के खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: इंदिरापुरम के खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में लगी भीषण आग, समय रहते पाया काबू
Tue, 26 Apr 2022 11:03 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:03 AM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दमकल कर्मियों ने झुग्गियों में लगी आग को समय रहते बुझा लिया है, आग लगने के कारण चार से पांच झुग्गियां जली हैं।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-1 स्थित झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद यहां पहुंची दमकल की कई गाड़ियां राहत व बचाव कार्य में लगी हैं।
जानकारी के अनुसार ज्ञानखंड-1 के ओम वेलफेयर एसोसिएशन के खाली प्लॉट में बनी झुग्गी झोपड़ियों में मंगलवार सुबह करीब 9:55 बजे आग लग गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन वैशाली से 9:57 बजे दमकल की तीन गाड़ियां रवाना हुईं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दमकल कर्मियों ने झुग्गियों में लगी आग को समय रहते बुझा लिया है। आग लगने के कारण चार से पांच झुग्गियां जली हैं, बाकी झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि आग लगने के दौरान झुग्गियाें के अंदर दो तीन महिलाएं और छोटे बच्चे ही थे, आसपास के लोगों ने छोटे बच्चों और महिलाओं को तुरंत बाहर निकाल लिया था। फिलहाल इन झुग्गियों में आग कैसे लगी इसका कारण पता किया जा रहा है।