फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: In Muradnagar, Mousa was accused of forcibly having an illicit relationship for 11 years by taking hostage

गाजियाबाद: मुरादनगर में मौसा पर लगाया बंधक बनाकर 11 साल तक जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप

Mon, 27 Dec 2021 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Dec 2021 04:18 PM IST
सार

थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि 11 वर्ष पूर्व वह 17 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसका मौसा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद मौसा ने उसे मकान के अंदर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाता चला आ रहा है।

विज्ञापन
Ghaziabad: In Muradnagar, Mousa was accused of forcibly having an illicit relationship for 11 years by taking hostage
दुष्कर्म का मामला। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

एक युवती ने अपने मौसा पर 11 वर्ष तक बंधक बनाकर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया है। रविवार को थाने पहुंचकर युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का कहना है कि 11 वर्ष पूर्व वह 17 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसका मौसा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद मौसा ने उसे मकान के अंदर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाता चला आ रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसका मौसा उससे जबरन कोर्ट मैरिज व मंदिर में शादी करना चाहता था। लेकिन उसने शादी का विरोध किया। वह किसी तरह मुक्त होकर दिल्ली चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि मेरे घर वाले 11 वर्ष से मेरी तलाश कर रहे थे। इसी बीच युवती की फेसबुक पर मेरठ निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई, वह युवक से शादी करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शादी करने पर मौसा जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका भाई दिल्ली सीमापुरी क्षेत्र में मिल गया, जिसने उसे पहचान लिया। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि युवती की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed