{"_id":"57e023344f1c1b1a03a82633","slug":"ghaziabad-humsafar-life-partner-will-not-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद की ‘हमसफर’ नहीं बनेगी हमसफर ट्रेन !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद की ‘हमसफर’ नहीं बनेगी हमसफर ट्रेन !
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार से गोरखपुर के बीच प्रस्तावित ‘हमसफर’ ट्रेन गाजियाबादियों की ‘हमसफर’ नहीं बनेगी। आनंद विहार से चलकर इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं होगा। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा और साहिबाबाद के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए आनंद विहार स्टेशन जाना पड़ेगा।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में ही इस ट्रेन की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन
अब इस घोषणा को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे ने हालांकि अभी औपचारिक रूप से इस ट्रेन के संचालन की तारीख और शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर के बीच अक्तूबर महीने में दौड़नी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
रेलवे ने आनंद विहार से गोरखपुर तक का सफर इस ट्रेन से 10 घंटे में पूरा करने का दावा किया था। ऐसे में इस ट्रेन के स्टॉपेज भी बेहद कम रखे जाएंगे। रेलवे सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं रहेगा। उधर, रेलवे अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी ओपन नहीं करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि हमसफर ट्रेन के बारे में अभी उनके पास औपचारिक कोई जानकारी नहीं आई है। उनका कहना है कि हमसफर ट्रेन के बारे में जल्द ही कोई घोषणा हो सकती है।
उधर, गाजियाबाद के लोगों का कहना है कि भले ही गाजियाबाद में स्टॉपेज न दिया जाए, लेकिन तेज रफ्तार की ट्रेन चलने से गोरखपुर, लखनऊ का आवागमन आसान हो जाएगा। वह आनंद विहार से इस ट्रेन में सफर कर लेंगे।