{"_id":"623036ef604edd1fda19bca9","slug":"ghaziabad-gold-bracelet-and-ring-robbed-from-woman-on-the-strength-of-gun-in-rajnagar-butt-injured-when-she-protested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: राजनगर में तमंचे के बल पर महिला से सोने के कंगन और अंगूठी लूटी, विरोध करने पर बट से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: राजनगर में तमंचे के बल पर महिला से सोने के कंगन और अंगूठी लूटी, विरोध करने पर बट से किया घायल
Tue, 15 Mar 2022 12:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:32 PM IST
सार
कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना सीटीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनगर सेक्टर 9 में रविवार शाम दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक महिला से तमंचे के बल पर सोने के कंगन और दो अंगूठियां लूट लीं। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से महिला को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
राजनगर सेक्टर-8 निवासी नितिश भसीन दिल्ली स्थित एम्स में हार्ट डिपार्टमेंट में नर्सिंग ऑफिसर हैं। नितिश का कहना है कि उनकी मां काम्या भसीन घर के पास सेक्टर-9 के पार्क में घूमने जाती हैं। रविवार शाम वह घूमकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बदमाशों से बचकर भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पीछे से आकर उन पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हाथों से सोने के कंगन और अंगूठी लूट ली। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।