{"_id":"63f7c0c8b9d39a03b6006840","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd252918190-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भागे, बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भागे, बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भागे, बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मारी
गाजियाबाद। मेरठ रोड पर डीपीएसजी कट के पास पुलिस चेकिंग से बचने के लिए भाग बाइक सवार तीन युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में से एक युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जबकि दो को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
निवाड़ी के गांव मीरपुर गढ़ी के रहने वाले अभिषेक, रचित और मुरादनगर के गांव मिलक निवासी आशीष बृहस्पतिवार को एक बाइक पर सवार होकर नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे। रचित बाइक चला रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह डीपीएसजी कट के पास पहुंचे तो वहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाथ का इशारा कर रुकने को कहा तो वह बाइक रोकने की बजाय कार्रवाई से बचने के लिए तेजी से बाइक दौड़ाकर भागने लगे। इसी दौरान डंपर की चपेट में आ गए। अभिषेक के जीजा साहिल कुमार ने बताया कि उसके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। उसके दाएं कंधे के पास हाथ की हड्डी टूट गई है। डॉक्टरों ने उसे ऑपरेशन कराने के लिए कहा है। हालत गंभीर देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रचित और आशीष की हालत भी गंभीर है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि रचित और आशीष को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि डंपर को मौके से ही कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कहना है कि देर रात तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली थी, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।