फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: ओपीडी में हर चौथा मरीज खांसी से पीडित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ओपीडी में खांसता पहुुंच रहा चौथा मरीज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बदलते मौसम के साथ ही सर्दी-खांसी और गले में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाला हर चौथा मरीज खांसी और गले में संक्रमण की समस्या लेकर आ रहा है। ओपीडी में इस समय 40 फीसदी मरीज सर्दी-खांसी, बुखार और गले में संक्रमण वाले आ रहे हैं।
एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल को मिलाकर बुधवार को ओपीडी में चार हजार के करीब मरीज आए। इनमें से 1600 के लगभग मरीज सर्दी-खांसी, बुखार और गले में दर्द की समस्या वाले रहे। एमएमजी अस्पताल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. राकेश ने बताया कि सबसे अधिक समस्या सूखी खांसी और गले में सूजन और दर्द की आ रही है। फिजिशियन डॉ. संतराम ने बताया कि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। ऐसे मौसम में लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि सावधानी रखें और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें।
विज्ञापन

दो सप्ताह से अधिक रह रही है खांसी
ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि यह इन्फ्लूएंजा एच-3 एन-2 के कारण हो रहा है। इसमें अचानक बुखार, खांसी और सूखी खांस के साथ सिर में दर्द, गले में खराश और नाक बहना आदि लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हाई रिस्क वाले जैसे गर्भवती महिलाएं, छह महीने से पांच साल तक के बच्चे और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed