फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shopping site in Ghaziabad s cheated in name of refund of saree

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान: मंगाई साड़ी फटी मिली, रुपये लौटाने झांसा देकर ठगे एक लाख रुपये

Sun, 19 Feb 2023 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 07:30 AM IST
सार

महिला का कहना है कि उन्होंने धोखाधड़ी होने की बात कहकर खाते की जानकारी देने से मना किया तो कॉल करने वाले ने उन्हें भरोसा दिला दिया और बैंक खाते के सिर्फ अंतिम चार अंक और ओटीपी की जानकारी देने पर सहमत कर लिया। उन्होंने कहा कि शुरूआत में उनके खाते से एक रुपया जीएसटी के रूप में कटेगा।

विज्ञापन
Shopping site in Ghaziabad s cheated in name of refund of saree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के चिरंजीव विहार की रहने वाली महिला को ऑनलाइन साड़ी खरीदना भारी पड़ गया। डिलीवर की गई साड़ी फटी मिली तो महिला की शिकायत पर वेबसाइट संचालकों ने साड़ी की कीमत के 749 रुपये बैंक खाते में भेजने का झांसा दिया। बैंक खाते की डिटेल और ओटीपी की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने शॉपिंग वेबसाइट और एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

चिरंजीव विहार की रहने वाली शिल्पी कौशिक ने फेसबुक पर जस्टिनशर्ट नाम की ऑनलाइन शॉपिंग साइट का विज्ञापन देखा। इसे देखकर उन्होंने एक साड़ी 749 रुपये में ऑर्डर कर दी। साड़ी डिलीवर होने पर उन्होंने नकद भुगतान कर दिया। शिल्पी का कहना है कि डिलीवरी मैन के जाने के बाद उन्होंने साड़ी देखी तो वह कई जगह से फटी हुई थी। उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर शिकायत की। कॉल करने वाले ने कहा कि 749 रुपये की धनराशि नकद नहीं लौटा पाएंगे। इसकी बजाय पेटीएम, फोन पे या गूगल पे के माध्यम से लौटाने की बात कही। उन्होंने इन पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल न करने की बात कही तो उन्होंने बैंक खाते की जानकारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उन्होंने धोखाधड़ी होने की बात कहकर खाते की जानकारी देने से मना किया तो कॉल करने वाले ने उन्हें भरोसा दिला दिया और बैंक खाते के सिर्फ अंतिम चार अंक और ओटीपी की जानकारी देने पर सहमत कर लिया। उन्होंने कहा कि शुरूआत में उनके खाते से एक रुपया जीएसटी के रूप में कटेगा, फिर साड़ी की कीमत उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी तो एक रुपया खाते से कट गया। उनका कहना है कि अगले दिन उनके बैंक खाते से चार बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन

साइबर सेल से शिकायत पर भी नहीं मिली मदद
महिला का कहना है कि उन्होंने खाते से रकम निकल जाते ही साइबर सेल में शिकायत की। उनकी शिकायत दर्ज कर शिकायत नंबर भी दिया गया, लेकिन न तो आरोपियों पर कार्रवाई हुई और न ही उनकी रकम वापस मिली। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। साइबर एक्सपर्ट के माध्यम से ठगों की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed