{"_id":"63c5ae6e01c0d45f69365561","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd250797690-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाजयुमो कोषाध्यक्ष के रेस्तरां में परोसी जा रही थी शराब, बिल देते थे खाने का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाजयुमो कोषाध्यक्ष के रेस्तरां में परोसी जा रही थी शराब, बिल देते थे खाने का
विज्ञापन
आरडीसी में विभिन्न रेस्टोरेंट एवं बारों की चेकिंग की चेकिंग करते आबकारी विभाग व पुलिस की टीम।
- फोटो : GHAZIABAD City
भाजयुमो कोषाध्यक्ष के रेस्तरां में परोसी जा रही थी शराब, बिल देते थे खाने का
गाजियाबाद। आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) में बिना अनुमति बार संचालित करने और बार बालाओं का डांस कराने पर भाजयुमो के महानगर कोषाध्यक्ष संयम कोहली के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस और आबकारी टीम ने शराब भी जब्त की है। जांच में पाया गया है कि भाजपा नेता के रेस्तरां में शराब परोसी जा रही थी लेकिन बिल खाने का दिया जाता था ताकि पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों की आंखों में धूल झोंक सके। संयम व उसके परिजनों पर पूर्व में 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी का केस भी दर्ज है।
आरडीसी के सी-ब्लाक में भाजयुमो के महानगर कोषाध्यक्ष संयम कोहली का द फूड वर्कशाप व तासा नाम से रेस्तरां चल रहा था। रविवार देर रात रेस्तरां में बिना लाइसेंस शराब परोसने व बार बालाओं के डांस की शिकायत पर पुलिस और आबकारी विभाग को मिली थी। वहां खाना खाने पहुंची एक महिला ने इस पर आपत्ति जताते हुए वीडियो बनाकर पुलिस को भेजी थी। इसके बाद दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त छापामारी की। पुलिस को मौके पर तीन बार बालाएं डांस करती मिलीं और दूसरी ओर विदेशी शराब परोसी जा रही थी। पूछताछ में शराब परोसने का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक नहीं दिखा पाए। बार बालाओं के डांस के कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं ली गई थी। आरडीसी चौकी प्रभारी विकास अग्निहोत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
चौथी मंजिल पर चल रहा था मयखाना
संयम कोहली के रेस्तरां में चौथी मंजिल पर यह अवैध मयखाना चल रहा था। नीचे की तीन मंजिल पर रेस्तरां संचालित किया जा रहा था। इसके बाहर रेस्तरां और बार का बोर्ड लगाया हुआ था, इसके बावजूद आबकारी विभाग की टीम ने कभी यहां जांच नहीं की। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की साठगांठ से ही यह अवैध बार संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
रेस्तरां के लाइसेंस की भी होगी जांच
जांच में संयम कोहली के रेस्तरां पर बार का लाइसेंस न मिलने के बाद अब रेस्तरां के लाइसेंस की भी जांच कराई जाएगी। रेस्तरां के संचालन के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके बिना संचालन नहीं किया जा सकता है। पुलिस अब संबंधित विभाग से भी जानकारी जुटाएगी।