फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: तालाब में डूबने से एलएलबी के छात्र की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तालाब में डूबने से एलएलबी छात्र की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। रईसपुर के तालाब में डूबने से एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की गोताखोर टीम ने तालाब में उतरकर छात्र की तलाश की। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद छात्र के शव को बाहर निकाला जा सका। एनडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब दुर्घटना और आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र के रईसपुर स्थित मामराज फार्म हाउस सोसायटी में रहने वाले श्याम सुंदर त्यागी सीबीआई में दिल्ली मुख्यालय में तैनात हैं। एलएलबी में पढ़ रहा उनका बेटा शशांक त्यागी (20) सोमवार शाम करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सोसायटी के पास स्थित तालाब में डूब गया। एनडीआरएफ की गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर शशांक की तलाश की। करीब 40 मिनट बाद उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन इसे दुर्घटना मान रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed