फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: एंबुलेंस में तड़पता रहा घायल चिकित्सक आराम फरमाते रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एंबुलेंस में तड़पता रहा घायल चिकित्सक आराम फरमाते रहे
विज्ञापन

मुरादनगर। सड़क हादसे में घायल हुए दो युवक एंबुलेंस में तड़प रहे हैं... एंबुलेंस के कर्मचारी अस्पताल की इमरजेंसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं और जोर से कह रहे हैं कि दरवाजा खोलो, मरीज हैं, हालत गंभीर है लेकिन अंदर आराम फरमा रहे चिकित्सकों और कर्मचारियों की नींद नहीं टूट रही है। 20 मिनट तक दरवाजा खटखटाने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी मरीज को लेकर चले जाते हैं। इसके बाद घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराते हैं।
बुधवार की रात करीब दो बजे का यह वाक्या मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का है। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। इस पर सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने जांच के आदेश दे दिए। इमरजेंसी के चौकीदार को निलंबित कर दिया। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी वायरल वीडियो को देखने के बाद हुई है। हालांकि, अस्पताल में सीसीटीवी भी लगे हैं। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का कहना है कि घायलों को ईस्टर्न पेरिफेरेल एक्सप्रेसवे से लाया गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे दोनों सड़क हादसे में घायल हुए थे। राहगीर के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर भिक्कनपुर गांव के पास बुधवार रात करीब एक बजे सड़क हादसा हुआ था। इसमें युवक चरन सिंह और बच्चा रोहित घायल हुए थे। निजी अस्पताल में चले उपचार के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि मामले की जांच एसीएमओ डॉ. चरण सिंह और डीएम सक्सेना को सौंपी गई है। सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed