फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: पांच हत्यारे पुलिसवालों को आजीवन कारावास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच हत्यारे पुलिसवालों को आजीवन कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। 16 साल पहले एटा में कारीगर राजाराम की हत्या कर मुठभेड़ का रूप देने के दोषी तत्कालीन थाना प्रभारी पवन सिंह समेत नौ पुलिसकर्मियों में से पांच को बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पांचों हत्या में शामिल रहे थे। सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रवेंद्र कुमार शर्मा ने 220 पेज के फैसले में पांचों पर 44-44 हजार का अर्थदंड लगाया है। बाकी चार ने झूठी सूचना दी थी और साक्ष्य मिटाए थे। उन्हें पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। उन्हें 11-11 हजार अर्थदंड देना होगा। कुल अर्थदंड की 50 फीसदी राशि राजाराम की पत्नी संतोष की दी जाएगी।
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक अनुराग मोदी ने बताया कि सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ था कि एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिलावली गांव निवासी राजाराम को 18 अगस्त 2006 को शाम 7.45 बजे सुनहरा घुमरी रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी। फर्जी मुठभेड़ की कहानी गढ़ते हुए उसके तीन साथी फरार बताए थे। राजाराम का शव परिजनों को देने के बजाय पुलिस ने अज्ञात बताकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि मजदूरी मांगने पर राजाराम का सिपाही राजेंद्र से झगड़ा हुआ था। राजेंद्र ने ही साजिश रची। पुलिस राजाराम को उसकी पत्नी और भाइयों के सामने उठाकर ले गई थी और नजदीक से गोली मारकर हत्या की। दोषियों में से अवधेश रावत, अजय कुमार और मोहकम सिंह को छोड़ सभी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा से बचने के लिए दी बीमार होने की दलील
सजा सुनाए जाने से पहले दोषी पुलिसकर्मियों ने खुद को बीमार बताते हुए रहम की अपील की। बलदेव और सुमेर सिंह की ओर से वकील ने कहा कि उनकी उम्र 65 से 70 के बीच है। गंभीर रूप से बीमार हैं। ठेनुआ की ओर से कहा गया कि वह 74 वर्ष का है और ब्लड प्रेशर व हार्निया का मरीज है। इसका बच्चा बीमार रहता है। सरनाम सिंह स्वयं बीमार है उसकी पत्नी कैंसर की मरीज है। पवन सिंह सेवानिवृत्त है और उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। अवधेश रावत, अजय कुमार पुलिस सेवा में हैं, उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। अवधेश की पत्नी का देहांत हो चुका है। मोहकम सिंह सेवानिवृत्त होने वाला है।
इन्हें मिली उम्रकैद
तत्कालीन थाना प्रभारी पवन सिंह, एसआई पाल सिंह ठेनुआ, सिपाही सरनाम सिंह, सिपाही राजेंद्र प्रसाद और जीप चालक मोहकम सिंह।
इन्हें पांच साल की सजा
सिपाही बलदेव प्रसाद, सिपाही अजय कुमार, सिपाही अवधेश रावत और सिपाही सुमेर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed