{"_id":"63a211793b97da741f7d1e7d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2494999169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जेल में तैनाती के दौरान पैसा लेकर बंदियों को सुविधा देने के आरोप में डॉक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जेल में तैनाती के दौरान पैसा लेकर बंदियों को सुविधा देने के आरोप में डॉक्टर निलंबित
Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:30 AM IST
सार
शासन की ओर से जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया है कि डॉ. नितिन प्रियदर्शी गरीब बंदियों की परेशानी पर ध्यान नहीं देते थे। उन पर बंदियों से अपशब्दों का इस्तेमाल करने और उनसे मारपीट करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में जिला कारागार में तैनाती के दौरान पैसा लेकर बंदियों को चिकित्सीय परीक्षण में सुविधा देने के आरोप में शासन ने एमएमजी अस्पताल के ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) को निलंबित कर दिया है। मंगलवार देर शाम उनके निलंबन का आदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचा। इस प्रकरण की जांच अब मेरठ मंडल के अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया है कि डॉ. नितिन प्रियदर्शी गरीब बंदियों की परेशानी पर ध्यान नहीं देते थे। उन पर बंदियों से अपशब्दों का इस्तेमाल करने और उनसे मारपीट करने का भी आरोप है। उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं करने और ड्यूटी से अक्सर बिना बताए अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी शासन के पास पहुंची थीं। उनके खिलाफ जांच चल रही थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
डॉ. प्रियदर्शी का कहना है कि उन्हें निलंबन की जानकारी नहीं मिली है। विभागीय जांच शुरू किए जाने की सूचना मिली है। वहीं, एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने निलंबन की पुष्टि की है। उनका कहना है कि देर रात उन्हें ई-मेल के जरिए इसकी सूचना मिल गई है।
विज्ञापन