फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अप्रैल 2023 में बनकर तैयार होगा लोनी का अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अप्रैल 2023 में बनकर तैयार होगा लोनी का अस्पताल
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी में बन रहे संयुक्त अस्पताल के और 18 बेड के वार्ड के लिए शासन से बजट जारी हुआ है। टेंडर जारी होने के बाद वार्ड का निर्माण कार्य शुरू होगा। कार्यदायी संस्था का कहना है कि अप्रैल तक अस्पताल बनकर तैयार होगा।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि अस्पताल में वार्ड निर्माण के लिए बजट जारी हुआ है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, अप्रोच रोड, जेनेरेटर के काम अधूरे हैं। काम पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होगा। इसके लिए शासन से 58 पद भी स्वीकृत हो गए हैं। अस्पताल में महिला और पुरुष विंग बनाए जा रहे हैं। दोनों के लिए अलग-अलग मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद स्वीकृत हुए हैं। कुल चिकित्सकों के पदों में से 14 पुरुष विंग के लिए और छह महिला विंग के लिए हैं। इसके अलावा 20 पद पैरा मेडिकल स्टाफ के पद हैं। सहायक कर्मचारियों के 18 पदों पर आऊटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। पुरुष इकाई में एक फिजीशियन, एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक रेडियोलॉजिस्ट, एक पैथोलॉजिस्ट, एक डेंटल सर्जन, एक एनस्थेटिस्ट, एक जनरल सर्जन, एक हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक ईएनटी सर्जन, एक नेत्र सर्जन, एक इमरजेंसी मेडिकल आफिसर(ईएमओ) और एक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद स्वीकृत किया गया है। महिला इकाई के लिए एक अधीक्षिका, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थेटिस्टऔर तीन ईएमओ तैनात होंगे। पैरा मेडिकल स्टाफ में एक एक्स-रे टेक्नीशियन, दो लैब टेक्नीशियन, दो फार्मासिस्ट, एक वरिष्ठ सहायक, दो कनिष्ठ सहायक, दो सिस्टर, आठ स्टाफ नर्स, एक नेत्र सहायक और एक डेंटल हाईजिनिस्ट का पद स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed