फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: रैपिड गति से जारी मुख्य ट्रायल रन की तैयारी, 95 फीसदी काम पूरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड गति से जारी मुख्य ट्रायल रन की तैयारी, 95 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में मुख्य ट्रायल रन की तैयारी रैपिड की गति से जारी हैं। पहले खंड में निर्माण संबंधी 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। सिविल के कार्यों की बात करें तो केवल स्टेशनों के प्रवेश-निकास द्वार का काम तेजी से चल रहा है।
स्टेशनों के फिनिशिंग के शुरू हुए कार्य के अगले साल जनवरी माह के अंत तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। प्रथम खंड में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन का काम पूरा होने के साथ ही माह के अंत तक मुख्य ट्रायल रन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन की तेजी से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक तैयार, पटरियां भी बिछीं:
प्रथम खंड में एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ट्रैक तैयार होने के साथ ही पटरियों को बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब मेरठ रोड तिराहा, दुहाई डिपो के प्लेटफार्म की छत का निर्माण तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशनों की फिनिशिंग का काम जनवरी तक होगा पूरा:
रैपिड रेल के पहले खंड में कुल पांच स्टेशन हैं। प्रवेश निकास मार्ग को छोड़कर सभी स्टेशनों के फिनिशिंग का काम तेज गति से जारी है। गुलधर, साहिबाबाद और दुहाई डिपो स्टेशन का काम एडवांस स्टेज में हैं। साहिबाबाद और गुलधर में स्वचालित सीढ़ियों के साथ प्लेटफार्म स्क्रीन डोर का काम लगभग पूरा हो चुका है। लिफ्ट लगाने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पर ओएचई लाइन और प्रवेश निकास का काम तेज गति से जारी है।
ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन का 95 फीसदी कार्य पूर्ण:
पहले खंड में सिग्नल प्रणाली का कार्य पूरा हो चुका है। दुहाई डिपो में तकनीकी ट्रायल में सिग्नल प्रणाली का ट्रायल हो चुका है। वहीं एलिवेटेड खंड में यूरोपिया सिग्नल प्रणाली के सभी उपकरण लगाए जा चुके हैं। सिग्नल के साथ ही ओवर हेड यूनिट (ओएचई) इलेक्ट्रिकल लाइन को लगाने का 95 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। मेरठ रोड तिराहा स्टेशन से वसुंधरा के बीच और दुहाई स्टेशन से दुहाई डिपो के बीच ओएचई के बाकी बचे कार्य को पूरा किया जा रहा है।
स्टेशनों के प्रवेश-निकास का निर्माण तेज:
प्राथमिकता खंड में निर्माण से जुडे़ सिविल संबंधी 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब केवल साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा, गुलधर और दुहाई स्टेशन में प्रवेश-निकास मार्ग का काम तेज गति से जारी है। स्टेशनों को सड़क मार्ग और पार्किंग से जोड़ते हुए आवाजाही के सुगम मार्ग को तैयार किया जा रहा है।

मुख्य ट्रायल रन में दौड़ेंगी छह-छह कोच की तीन ट्रेन:
रैपिड रेल के दुहाई डिपो में छह-छह कोच की तीन रैपिड रेल पहुंच चुकी है। तीनों ट्रेनों के जरिए दुहाई डिपो में तकनीकी परीक्षणों का दौर लगातार जारी है। माह के अंत तक प्रस्तावित मुख्य ट्रायल रन में सिर्फ छह-छह कोच की तीन रैपिड रेल ही शामिल होंगी। चौथी ट्रेन ट्रायल रन शुरू होने केबाद दुहाई डिपो पहुंचेगी।
रैपिड रेल के कार्यों पर एक नजर :
एलिवेटेड ट्रैक और पटरियां: 100 प्रतिशत
स्टेशनों का निर्माण व फिनिशिंग: 80 प्रतिशत
सिग्नल: 100 प्रतिशत
ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन: 95 प्रतिशत
दुहाई डिपो निर्माण कार्य: 95 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed