{"_id":"637a8c3e7631e438f954a1fb","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd248043444","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल: दूसरे खंड में तीन स्टेशन प्लेटफार्म स्तर तक बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल: दूसरे खंड में तीन स्टेशन प्लेटफार्म स्तर तक बनकर तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड रेल: दूसरे खंड में तीन स्टेशन प्लेटफार्म स्तर तक बनकर तैयार
गाजियाबाद। रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई प्राथमिकता खंड का काम पूरा होने के बाद दुहाई से मेरठ दक्षिण तक के दूसरे खंड पर निर्माण की गति तेज हो गई है। पहले खंड में मार्च 2023 तो दुहाई से मेरठ दक्षिण के बीच 20 किमी लंबे भाग में रैपिड रेल अक्तूबर 2023 में दौड़ेगी। दूसरे खंड में मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ रैपिड स्टेशन का कार्य प्लेटफार्म स्तर तक पूरा हो गया है।
दुहाई से शताब्दीनगर के बीच कुल 30 किमी में से 22 किमी का एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) तैयार हो गया है। वही,ं नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दूसरे खंड में कुल 1100 पिलर्स में से 950 का निर्माण पूरा कर लिया है। दूसरे खंड में गाजियाबाद में कुल तीन स्टेशन प्रस्तावित हैं। ऐसे में एलिवेटेड ट्रैक के साथ मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ स्टेशन का निर्माण तेज गति से चल रहा है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि प्राथमिकता खंड के बाद अन्य खंड पर तय समय सीमा के तहत निर्माण संबंधी गतिविधियां चल रही हैं।
मोदीनगर उत्तर में स्टील स्पैन रखने की तैयारी
मोदीनगर उत्तर रैपिड स्टेशन के पास रखे जाने वाला स्टील स्पैन की तेजी से तैयारियां चल रही हैं। मोदीनगर उत्तर स्टेशन से मेरठ की दिशा में कादराबाद नाले पर बन रहा विशेष गर्डर स्टील स्पैन 20 मीटर अधिक 54 मीटर लंबा होगा। 450 टन वजनी इस स्टील स्पैन को जमीन से 14 मीटर ऊंचाई पर रखा जाएगा। यह गर्डर 50 मीटर चौड़े नाले पर बनाया जा रहा है। इसके लिए विशेष पिलर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
मोदीनगर तहसील के पास रखा जाएगा दूसरा स्पैन:
मोदीनगर में दूसरा विशेष स्टील स्पैन तहसील के पास से गुजर रहे सिंचाई विभाग के बंबा पर बनाया जा रहा है। यहां 50 मीटर लंबा और 400 टन वजनी विशेष स्टील स्पैन स्थापित किया जाएगा। यहां स्टील स्पैन को स्थापित करने के लिए पिलर का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यहां भी जमीन से 14 मीटर की ऊंचाई पर रैपिड रेल गुजरेगी।
पहले खंड में ओएचई व पटरियों का काम अंतिम चरण में
रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई प्राथमिकता खंड पर मुख्य ट्रायल रन दिसंबर माह के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। ऐसे में पहले खंड में ओवर हेड इक्विपमेंट, पटरियां और स्टेशन पर फिनिशिंग के काम को तेजी से किया जा रहा है। मेरठ रोड तिराहा स्टेशन पर प्लेटफार्म की शेड डालने का काम शुरू हो गया है। वहीं प्री-कास्ट (पहले से तैयार) पटरियां के स्लैब को बिछाया जा रहा है। साथ ही ओएचई का काम जारी है।