फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The commotion went on for 22 hours for the dog, the corporation's team was stopped at the gate, report filed

Ghaziabad: कुत्ते के लिए 22 घंटे चला हंगामा, निगम की टीम को गेट पर रोका, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2022 06:30 AM IST
सार

मंगलवार शाम को सोसायटी निवासी अभिषेक के तीन वर्षीय बेटे और एक महिला को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद बुधवार को सोसायटी के करीब 500 लोगों ने सोसायटी गेट को बंदकर हंगामा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
The commotion went on for 22 hours for the dog, the corporation's team was stopped at the gate, report filed
सड़क पर लगा जाम और लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक की पंचशील सोसायटी में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी आवारा कुत्ते को सोसायटी से हटाने की मांग कर लोगों ने हंगामा किया। बुधवार शाम को शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन शाम चार बजे चलता रहा। करीब 22 घंटे तक हंगामे के बाद देर शाम विजयनगर थाने में पुलिस ने आवंटियों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुत्ते को पकड़ने गई नगर निगम की टीम को सोसायटी के लोगों ने गेट पर रोक लिया।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को सोसायटी निवासी अभिषेक के तीन वर्षीय बेटे और एक महिला को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद बुधवार को सोसायटी के करीब 500 लोगों ने सोसायटी गेट को बंदकर हंगामा शुरू कर दिया था। रात भर सोसायटी के लोग गेट पर जमे रहे। लोगों ने नगर निगम, मेयर के खिलाफ नारे लगाए। बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का कहना है कि सोसायटी में पार्किंग स्थल पर आवारा कुत्तों को मेंटेनेंस विभाग के कुछ कर्मचारी पाल रहे हैं। कुत्ते लोगों को देखकर झपटते हैं। कुत्तों को सोसायटी से बाहर निकालने की मांग पर सोसायटी के लोग अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


बच्चे की हालत में हो रहा सुधार
अभिषेक ने बताया कि अथर्व की हालत में सुधार हो रहा है। पहले उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाना पड़ा, अब उसे फोर्टिस में दिखाया गया है। शरीर पर सात आठ जख्म है। डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में जाने से डरते हैं बच्चे
सोसायटी निवासी राजकुमार राठी ने बताया कि सोसायटी में 10-12 कुत्ते हो गए हैं। कई बार बच्चों पर टैक कर चुके हैं। इससे बच्चे पार्क में खेलने जाने से डरते हैं। इन कुत्तों को यदि खदेड़ा जाता है तो कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।

निगम की टीम से मांगा लिखित पत्र
आवारा कुत्ते को पकड़ने गई नगर निगम की टीम को लोगों ने गेट पर रोक लिया। लोगों ने टीम से कहा कि पहले वह लिखकर दें कि कुत्ते को ले जाने के बाद दोबारा यहां नहीं छोड़ेंगे। टीम ने लोगों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि जहां से कुत्ते को ले जाया जाएगा नसबंदी के बाद वापस वहीं छोड़ा जाएगा। समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। टीम वापस लौट गई।

सोसायटी में चलेगा सर्वे
नगर निगम के उप पशु चिकित्साधिकारी डा. अनुज सिंह ने बताया कि सोसायटी में सर्वे कराया जाएगा। जिन लोगों ने कुत्ते पाल रखे हैं और रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।

फ्लैट नंबर के आधार पर दर्ज की गई रिपोर्ट
सोसायटी के बिल्डर प्रतिनिधि और निवासियों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद फ्लैट नंबर के आधार पर दो-तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आवारा कुत्ते को सोसायटी से नगर निगम की टीम ले जाएगी। -अनीता चौहान, एसएचओ विजयनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed