{"_id":"635ed68039d3a718df4d1b74","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2468976175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को और उसके पति को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को और उसके पति को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को और उसके पति को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा
गाजियाबाद। रजापुर में एक दंपती ने अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर अपने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पड़ोसी ने उनके साथ छेड़खानी की और कपड़े भी फाड़ दिए। कविनगर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला का कहना है कि मामला 28 अक्तूबर का है। शाम करीब सात बजे गांव का रहने वाला राजेश उनके घर के बाहर खड़े होकर गालियां देने लगा। वह जोर से चिल्लाकर बाहर आने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि उसके पति बाहर निकले तो पड़ोसी राजेश ने पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने वह बाहर निकली तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपी की पत्नी भी आ गई और दोनों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और डंडे से वार किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें बाल पकड़कर घसीटा। कविनगर एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।