फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरी दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली से अलीगढ़ जा रही ईएमयू ट्रेन संख्या 04414 रविवार की शाम करीब 7:15 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रैक से उतर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गाजियाबाद से ट्रेन अलीगढ़ जाने के लिए चली ही थी। पीछे से छठे कोच के चार चक्के बेपटरी हो जाने से उसमें सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी को चोटें नहीं आई और रफ्तार धीमी होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
ईएमयू के पटरी से उतरने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन को गाजियाबाद में ही निरस्त कर दिया गया। दादरी, खुर्जा, अलीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को गाजियाबाद स्टेशन पर ही उतार दिया गया। रेलवे के इंजीनियरों की टीम ने बेपटरी हुए कोच को वापस ट्रैक पर शिफ्ट कराया और रात करीब 10:20 बजे ट्रैक को खाली कराकर रेल यातायात को सामान्य किया गया। इस अवधि में प्लेटफार्म नंबर-4 पर आने वाली ट्रेनों को अन्य ट्रैक पर लाया गया। हादसे के बाद दिल्ली डिवीजन के डीआरएम और अन्य सीनियर अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ट्रैक की जांच की
ईएमयू के डीरेल होने के बाद देर रात 12 बजे तक अधिकारियों की टीम ट्रैक की जांच करती रही। उन्होंने दोनों पटरी के बीच की दूरी की पैमाइश की और हादसे के कारण जानने का प्रयास किया। अब स्थानीय अधिकारियों को तीन दिन में इसकी रिपोर्ट दिल्ली डिवीजन के अधिकारियों को सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुए यात्री, अन्य ट्रेन और बसों से गए अलीगढ़
ईएमयू के बेपटरी हो जाने के बाद ट्रेन गाजियाबाद से आगे नहीं जा पाई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को अन्य ट्रेनों में बैठाया, लेकिन संख्या ज्यादा होने की वजह से सभी यात्री इनमें सवार नहीं हो पाए। इसके बाद यात्री बसों के माध्यम से भी गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed