फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

49 किलो सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र की साक्षी मस्के ने जीता स्वर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
49 किलो सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र की साक्षी मस्के ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में चल रही खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग महिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन 49, 55 और 59 किलो भारवर्ग में देशभर की पावर लिफ्टर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 49 किलो सीनियर वर्ग में महाराष्ट्र की साक्षी मस्के ने स्वर्ण, उड़ीसा की स्नेहा सोरेन ने रजत और छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

49 किलो जूनियर वर्ग में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की प्रीति ने रजत और मणिपुर की संजू देवी ने कांस्य पदक हासिल किया। 49 किलो यूथ वर्ग में असम की पंचमी सोनोवाल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की सौम्या दलवी ने रजत और हरियाणा की हिमांशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 55 किलो जूनियर वर्ग में हरियाणा की ऊषा ने स्वर्ण पदक , पश्चिम बंगाल की श्राबानी दास ने रजत और अरुणांचल प्रदेश की बोनी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed