{"_id":"635d8960333d202daa05ef82","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2468485123","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कफ्रॉम होम का झांसा, देकर ठगे 28.91 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कफ्रॉम होम का झांसा, देकर ठगे 28.91 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कफ्रॉम होम का झांसा, देकर ठगे 28.91 लाख
गाजियाबाद। वर्क फ्रॉम होम करके बड़ी रकम कमाने का झांसा देकर ठगों ने गगन एंक्लेव के रहने वाले प्रशांत राज त्यागी से 28.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह रकम सात बार में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। इसके बाद भी न तो काम मिला और न ही रकम वापस मिली तो पीड़ित प्रशांत राज त्यागी ने घंटाघर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।
प्रशांत राज त्यागी ने बताया कि ठगों ने पहले उसे टेलीग्राम अकाउंट पर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के लिए लिंक भेजा। इस लिंक के माध्यम से प्रशांत ने इंदुजा नाम की टेलीग्राम आईडी पर बात की। उन्होंने कहा कि घर बैठे ही वह हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं। ऑनलाइन टास्क को पूरा कर पैसा कमाने का ऑफर देने वालों ने उनसे अलग-अलग प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सात बार में 28.91 लाख रुपये जमा करा लिए। यह सारी रकम प्राइवेट बैंकों के अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई। इसका रिकॉर्ड भी प्रशांत के पास है। उनका कहना है कि न वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से काम मिला और न ही अब उनकी रकम वापस लौटाई जा रही है। प्रशांत ने उन टेलीग्राम आईडी की डिटेल भी पुलिस को सौंपी है, जिसके माध्यम से उनके पास वर्क फ्रॉम होम का ऑफर आया था। साइबर सेल की टीम अब मामले की जांच में जुटी है।