{"_id":"635d87d27a461f1c7d76f82b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2468480129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी कर पेटीएम वॉलेट से रुपये ट्रांसफर किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी कर पेटीएम वॉलेट से रुपये ट्रांसफर किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी कर पेटीएम वॉलेट से रुपये ट्रांसफर किए
मसूरी। पांच महीने पहले गाड़ी से चोरी हुए मोबाइल से शातिर चोर ने पेटीएम वॉलेट से 92 हजार की रकम को पहले अन्य वॉलेट में ट्रांसफर कराए और फिर निकासी करा ली। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गंगनहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया।
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी राकेश कुमार ने 6 जून को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी कार से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है और फोन के पेटीएम वॉलेट से 92 हजार रुपये अपने दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर कर रकम निकलवा ली गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल को ट्रेस करना शुरू किया गया। ट्रांसफर की गई रकम के आधार पर पुलिस ने आरोपी का सुराग लगाया और गंगनहर पटरी से नाहल के रास्ते से धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम वसीम पुत्र अली हसन निवासी रफीकाबाद, मसूरी बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रकम की निकासी के बाद उसने चुराया गया मोबाइल गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने उसके पास से 50 हजार की नकदी भी बरामद कर ली है।