{"_id":"635d87383aad1e71cb7cb84d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd246847886","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसरा जांच रिपोर्ट खोलेगी कैंटर में मृत मिले युवक की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसरा जांच रिपोर्ट खोलेगी कैंटर में मृत मिले युवक की मौत का राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विसरा रिपोर्ट खोलेगी कैंटर में मृत मिले युवक की मौत का राज
गाजियाबाद। बम्हेटा में जयपुरिया ग्रीन्स सोसायटी के पास कैंटर में मृत मिले युवक इमरान पुत्र शमीम की मौत का राज अब विसरा रिपोर्ट खोलेगी। कविनगर पुलिस ने विसरा परीक्षण के लिए लैब में भेजा था। रविवार को इसकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
16 अक्तूबर को इमरान (24) निवासी महमूदाबाद, बिजनौर का शव कैंटर में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और संजय नगर संयुक्त जिला अस्पताल भेजा तो वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। एसएचओ कविनगर अमित कुमार का कहना है कि कैंटर की खिड़की का लॉक अंदर से बंद था। इमरान के शरीर पर कहीं चोट के निशान भी नहीं मिले थे। इसकी वजह से परिजनों ने भी हत्या की आशंका से इनकार किया था। उनका कहना है कि इमरान के हाथ में तार मिले थे, इससे अनुमान लगाया गया कि शायद वायरिंग को ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट भी मौत का कारण हो सकता है। इसके बाद विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। कविनगर एसएचओ का कहना है कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।