फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फिजिशियन पर लगाया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फिजिशियन पर लगाया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीज के परिजनों ने चिकित्सक पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामे के बाद सभी सीएमएस के पास पहुंचे और चिकित्सक की शिकायत करते हुए माफी मंगवाने की मांग की। सीएमएस ने मरीज के परिजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, चिकित्सक का कहना था कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। परिजनों ने मधुबन बापूधाम में तहरीर दी है।
संयुक्त अस्पताल में विजय नगर से आई मरीज निशा के परिजनों ने वरिष्ठ फिजिशियन पर जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। मरीज के परिजनों के साथ आजाद समाज पार्टी के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के कमरे में जाकर हंगामा किया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने न सिर्फ उन्हें बल्कि अस्पताल में तैनात अनुसूचित जाति के चिकित्सकों पर भी टिप्पणी की। निशा की बहन ज्योति चौधरी ने बताया कि फिजिशियन ने उनके मरीज की बिना जांच किए ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जबकि मरीज को छाती में इंफेक्शन व बुखार है और वह अभी भी इमरजेंसी में भर्ती है। मरीज के परिजनों का कहना है कि वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। वहीं, सीएमएस विनोद चंद्र पांडेय ने कहा कि लिखित में शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

दो घंटे तक बाधित रही ओपीडी
आजाद समाज पार्टी के सदस्य बड़ी संख्या में परिजनों के साथ सबसे पहले ओपीडी में पहुंचे। चिकित्सक के केबिन में पहुंचकर दो घंटे तक हंगामा और बहस की। उन्होंने चिकित्सक से माफी मांगने को कहा। हंगामे के बाद चिकित्सक अपना कमरा बंद कर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

की जा रही है राजनीति
फिजिशियन डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि राजनीति के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहेे। दो दिन पहले इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने यह धमकी दी थी कि अस्पताल में रहने नहीं देंगे।मरीजों की आड़ में चिकित्सकों की ही साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed