फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिलाओं ने शोरूम से चुराई सोने की चूड़ियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिलाओं ने शोरूम से चुराई सोने की चूड़ियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। अंबेडकर रोड स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम पर ग्राहक बनकर दो महिलाओं ने सेल्समैन को चकमा देकर सोने की तीन चूड़ियां चुरा लीं। करीब साढ़े चार लाख की चूड़ियां लेकर महिलाएं बहाना बनाकर शोरूम से चली गईं। उनके जाने के बाद चूड़ियां कम मिलीं तो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में दो महिलाएं चूड़ियां चोरी करती दिखीं। शोरूम के मैनेजर सुनील कुमार ने सिहानी गेट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैनेजर ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी है, इसमें महिलाओं के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं।
तनिष्क ज्वेलरी शोरूम के स्टोर मैनेजर सुनील कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि घटना 9 अक्तूबर शाम करीब छह बजे की है। दो महिलाएं शोरूम में आईं और सोने की चूड़ियां दिखाने के लिए कहा। सेल्समैन आशुवेंद्र ने सोने की चूड़ियों की दो ट्रे उनके सामने रख दीं। सेल्समैन को बातों में उलझाकर एक महिला ने सोने की एक चूड़ी निकालकर साथी महिला को दे दी। 39 ग्राम से ज्यादा वजनी यह चूड़ी उसने अपने बैग में रख ली। इसके बाद दोनों महिलाओं ने कड़े दिखाने को कहा। आशुवेंद्र ने गहनों के बॉक्स लाकर रख दिए। इसी दौरान कर्मचारी किसी काम से काउंटर से नीचे बैठा तो महिलाओं ने 42.5 ग्राम के दो कड़े और चोरी कर लिए। कुछ देर सेल्समैन को बातों में उलझाकर दोनों महिलाएं बिना बताए मौका देखकर चली गईं। एसएचओ नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि शोरूम मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी करने वाली महिलाओं को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
गिनती की तो चोरी का पता चला
स्टोर मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रात को चूड़ियों की गिनती की गई तो तीन कम मिलीं। बिक्री से मिलान के बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो दोनों महिलाओं के चूड़ियां चुराने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed