फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कर वसूली तेज कर नगर निगम बढ़ाएगा आय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कर वसूली तेज कर नगर निगम बढ़ाएगा आय
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम आय बढ़ाने के लिए बकाया कर वसूली में तेजी लाएगा। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने कर विभाग के अधिकारियों को गृह कर की वसूली के लिए शहर की सोसायटियों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया शहर के सभी जोनल कार्यालयों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर कर वसूली के लिए कैंप लगाए जाएंगे। 31 अक्तूबर तक गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी की छूट दी जा रही है।

लाइसेंस शुल्क की वसूली, पार्किंग शुल्क, हाउस टैक्स व यूजर चार्ज की वसूली में तेजी लाने के निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

कर विभाग के वरिष्ठ प्रभारी अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि रविवार को सभी जोनों में शिविर लगाए जाएंगे।
16 अक्तूबर को यहां लगेंगे शिविर
सिटी जोन : गुलमोहर अपार्टमेंट आरडब्लूए कार्यालय, शंकर डेरी के पास न्यू पंचवटी, रिचर हाइट ऑनर अपार्टमेंट रविवार को कैंप लगाया जाएगा।
मोहन नगर जोन : शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो चंद्रशेखर पार्क
कवि नगर जोन : संजय नगर सेक्टर 23 सिल्वर पार्क में, महागुनपुरम सोसायटी मेहरौली में कैंप लगाया जाएगा।
वसुंधरा जोन : गौर गैलेक्सी सेक्टर 5 वैशाली, पारसनाथ मैजिस्टिक वैभव खंड इंदिरापुरम में कैंप लगाया जाएगा।
विजय नगर जोन : क्रॉसिंग रिपब्लिक में प्रोवीयू लबोनी क्रासिंग्स सिटी अपार्टमेंट में वसूली कैंप लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed