फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सरकारी अस्पतालों में नहीं मिल रहीं शुगर और दर्द की दवाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

सुल्लामल में 80 और कविनगर में 75 फुट का रावण होगा दहन गाजियाबाद।पुतलों का दहन रिमोट से होगा और रात आठ बजे सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह पुतलों का दहन करेंगे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

सुल्लामल में 80 और कविनगर में 75 फुट का रावण होगा दहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के प्रतिबंधों के हटने के बाद इस वर्ष रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का कद बढ़ गया है। विजयदशमी पर बुधवार को सुल्लामल में 80 और कविनगर में 75 फुट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पिछले दो वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते सांकेतिक रूप से दोनों स्थानों पर करीब 30 फुट के पुतले का ही दहन किया गया था।
सुल्लामल रामलीला में रावण के अलावा कुंभकरण का 75 और मेघनाद का 70 फुट का पुतला जलाया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष वीरो बाबा ने बताया कि पुतलों में ग्रीन पटाखे लगाए जा रहे हैं जिससे प्रदूषण न फैले। रात 9:15 बजे सांसद वीके सिंह और पूर्व मंत्री अतुल गर्ग पुतलों का दहन करेंगे।
विज्ञापन

कविनगर में कुंभकरण और मेघनाद का 70 फुट का पुतला लगाया गया है। पुतलों का दहन रिमोट से होगा और रात आठ बजे सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह पुतलों का दहन करेंगे। होंगे। महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने बताया कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखे ही लगाए गए हैं। पुतलों में तीन हजार पटाखे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर में पुतलों का आकार रहेगा कम
राजनगर रामलीला में रावण के पुतले का आकार महज 60 फुट रहेगा। कुंभकरण 55 फुट और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 50 फुट रहेगी। अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि मैदान के छोटे आकार को देखते हुए पुतले भी छोटे बनाए गए हैं। अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता ने बताया कि पुतला दहन रात 10:30 बजे राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल करेंगे।
संजय नगर में सबसे छोटे होंगे पुतले
संजयनगर रामलीला में सबसे छोटे पुतले होंगे। यहां रावण का पुतला 50 फुट, कुंभकरण 45 फुट और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 40 फुट रहेगी। रात 12:00 बजे रामलीला में पुतलों का दहन होगा। मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि सभी पुतलों में 1200 पटाखे लगाए गए हैं।
17 जोन में बंटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात
गाजियाबाद। दशहरे पर रामलीलाओं में होने वाले पुतला दहन के दौरान सुरक्षा कड़ी रहेगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने जिले को 17 जोन में बांटकर सुरक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। दशहरा मेला खत्म होने तक यह मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इनके अलावा दो थाना क्षेत्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

कविनगर की धार्मिक रामलीला समिति, रामलीला समिति राजनगर, आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला स्थल पर एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। विजयनगर में विजय रामलीला कमेटी, सनातन धर्म रामलीला कमेटी और उत्तराखंड भातृ समिति के कार्यक्रम की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह पर रहेगी। राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, सुल्लामल रामलीला कमेटी में विजय प्रकाश मिश्रा, मोदीनगर और मुरादनगर में एसडीएम शुभांगी शुक्ला व तहसीलदार हरि प्रताप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed