फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निलंबन का दिखाया डर तो पांच महीने से रुका काम पांच मिनट में हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

निलंबन का दिखाया डर तो पांच महीने से रुका काम पांच मिनट में हुआगाजियाबाद।जीडीए द्वारा आवंटित भूखंड पर नाम चढ़वाने के लिए महिला को कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले लिपिक ने निलंबन के डर से पांच महीने से रुका काम पांच मिनट में कर दिया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

निलंबन का दिखाया डर तो पांच महीने से रुका काम पांच मिनट में हुआ
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए द्वारा आवंटित भूखंड पर नाम चढ़वाने के लिए महिला को कार्यालय के चक्कर लगवाने वाले लिपिक ने निलंबन के डर से पांच महीने से रुका काम पांच मिनट में कर दिया। अपर सचिव ने संबंधित लिपिकों को निलंबित करने की संस्तुति करने को कहा तो काम में तेजी आई।

पटेलनगर निवासी श्रीनिवास मित्तल की जमीन जीडीए ने मेट्रो के लिए ली थी। इसके बदले में उन्हें जीडीए ने पटेलनगर में एक भूखंड दिया था। बीमारी के चलते श्रीनिवास मित्तल का कुछ माह पूर्व निधन हो गया था। इसके बाद उनकी पत्नी सुधा मित्तल ने भूखंड अपने नाम दर्ज कराने के लिए पांच माह पूर्व आवेदन किया था, उसके बाद से ही लिपिक कभी फाइल गायब होने तो कभी नए-नए बहाने बनाकर बुजुर्ग को एक दूसरे के पास भेज रहे थे। शनिवार को वह अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के पास पहुंचीं और लिपिकों द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई। बुजुर्ग की परेशानी सुनकर अपर सचिव ने संबंधित सभी लिपिकों को तत्काल तलब किया और निलंबन की चेतावनी दी। निलंबन के डर से लिपिकों ने पांच माह से लंबित काम पांच मिनट में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed