फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अलर्ट : जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से बाहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

अलर्ट : जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से बाहरगाजियाबाद।ऐसे में अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

अलर्ट : जरूरी काम होने पर ही निकलें घर से बाहर
विज्ञापन

गाजियाबाद। चार दिन से लगातार हो रही बारिश रविवार को भी जारी रहने के आसार है। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन ने सलाह दी है कि लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
यह एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है क्योंकि तेज बारिश से पिछले दिनों में कई हादसे हो चुके हैं। बारिश से उतरे करंट से युवक की मौत हो गई थी। लोनी में मकान का छज्जा गिर गया था। टीएचए में ऑटो पलट गया था। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे थे। एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया है। इसे देखते हुए यह एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन

इनका ध्यान रखें
पुराने व जर्जर भवनों के आसपास न जाएं।
भीड़भाड़ व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से बचकर निकलें।
पेड़ों के नीचे या दीवारों के सहारे आश्रय न लें।
सेहत का ध्यान रखें, पानी उबालकर ही पीयें।
दवाइयों का इंतजाम रखें
एडवाइजरी में स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि ट्रॉमा मैनेजमेंट, सर्पदंश, बिजली के झटके और जल जनित रोगों के उपचार की उचित व्यवस्था अपने-अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने इनसे संबंधित औषधियों की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। एडीएम ने आकस्मिक सेवाओं के लिए तैनात अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए कहा है। इसके अलावा साफ-सफाई, जल निकासी, जल आपूर्ति और बिजली आपूर्ति समेत आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रखने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर करें कॉल
बारिश की वजह से किसी भी हादसे या अन्य आपातकाल स्थिति में लोग जिला प्रशासन के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के फोन नंबर 120-4186453 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed