फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बारिश : सावन-भादो में नहीं पड़ी... क्वार में लगी झड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

बारिश : सावन-भादो में नहीं पड़ी... क्वार में लगी झड़ीगाजियाबाद।बुधवार और बृहस्पतिवार को कुल मिलाकर 20 एमएम से ज्यादा बारिश हो गई।इस तरह दो दिन में नौ डिग्री की कमी आ गई है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

बारिश : सावन-भादो में नहीं पड़ी... क्वार में लगी झड़ी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन और भादो सूखे चले जाने के बाद क्वार (अश्विन) के महीने में बारिश की झड़ी लग गई है। दो दिन से रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी झमाझम तो कभी रिमझिम। बुधवार और बृहस्पतिवार को कुल मिलाकर 20 एमएम से ज्यादा बारिश हो गई। इनमें 12 एमएम बृहस्पतिवार को हुई। इससे मौसम का मिजाज भी बदल गया और सर्दी का अहसास होने लगा। बृहस्पतिवार को पारा आठ डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया। बुधवार को एक डिग्री गिरा था। इस तरह दो दिन में नौ डिग्री की कमी आ गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश पड़ने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को 34 और मंगलवार को 35 डिग्री था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट होकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि दो दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे बारिश होती रहेगी। इसके बाद 25 से 30 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। यह बारिश धान और गन्ने के लिए फायदेमंद है, लेकिन जो धान पहले तैयार हो चुके हैं, उनके लिए नुकसानदायक साबित होगी। इसके अलावा सब्जी और उड़द की फसल के लिए हानिकारक है। उधर, शहर में बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed