फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर का हुआ अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मुरादनगर। जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर की हुई संदिग्ध मौत के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर जलालपुर गांव पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पिता दान सिंह का कहना है कि बेटे चंद्रशेखर की साजिश के तहत हत्या हुई है। बताया कि शिक्षक दिवस के दिन चंद्रशेखर को निलंबन पत्र दिया गया था। जबकि उसका प्रमोशन होना था। वह 30 सितंबर को एचओडी बनने वाले थे। गांव के श्मशान में चंद्रशेखर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। परिजनों का आरोप है कि एक दलित प्रोफेसर का एचओडी होना कुछ लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा था। इसके चलते साजिश रची गई और हत्या को सुसाइड का रूप दे दिया गया। दान सिंह ने बताया कि उनका बेटा चंद्रशेखर सेना व पुलिस विभाग में लेक्चर देने जाते थे। बताया कि उनका बेटा खुदकशी नहीं कर सकता, उसकी हत्या की गई है। बताया कि जम्मू कश्मीर में संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed