फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कूड़े के ढेर में मिली सर्जिकल सामग्री, दो अस्पतालों पर 10 लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कूड़े के ढेर में मिली सर्जिकल सामग्री, दो अस्पतालों पर 10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में दो अस्पताल और एक पैथोलॉजी सेंटर के कूड़े में बायो मेडिकल वेस्ट और प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर नगर निगम ने पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एक रेस्टोरेंट और मॉडल शॉप पर एक-एक लाख के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। तीन दिन के अंदर जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कई प्रतिष्ठानों, होटलों का निरीक्षण किया। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जांच की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आरडीसी राजनगर में कूड़ा कलेक्शन सेंटर कूड़े के ढेर से हर्ष ईएनटी अस्पताल के कागजी दस्तावेज, अस्पताल का बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया। इसके अलावा लाल पैथ (पैथोलॉजी लैब) में इस्तेमाल की गई निडिल, खूनयुक्त नमूना, थर्माकोल के बॉक्स, कूड़े के ढेर में ही लैब की पर्ची भी पाई गई। कूड़े में ही इंदिरा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर पर इस्तेमाल होने वाली सर्जिकल सामग्री और बायो मेडिकल वेस्ट पाया गया। तीनों पर पांच-पांच लाख का अर्थदंड लगाया गया है। इसके साथ ही नोटिस भेजकर यह भी पूछा गया है कि उनके अस्पताल या सेंटर से निकलने वाले बायो मेडिकल और अन्य कूड़ा कितना निकलता है, निस्तारण की व्यवस्था क्या है, बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए जिस संस्था से अनुबंध है, उसका पूरा विवरण और अनुबंध पत्र तीन दिन के अंदर मांगा गया है।
विज्ञापन

मॉडल शॉप पर दोबारा मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन, एफआईआर के निर्देश
आरडीसी स्थित मॉडल शॉप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। यहां पर प्लास्टिक का चम्मच, गिलास और प्लेट पाई गई। कूड़ा दुकान के सामने पड़ा मिला। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दुकान पर पूर्व में भी निरीक्षण किया गया था। उस समय भी कूड़ा बाहर पड़ा था। शॉप संचालक को नोटिस दी गई थी। संचालक पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। आरडीसी में चाप बनाने वाले रेस्टोरेंट में प्लास्टिक के गिलास और चम्मच के अलावा कूड़ा पाए जाने पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन में 15 स्थानों पर निरीक्षण, 90 हजार का जुर्माना
सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोकथाम के लिए पिछले आठ दिनों में नगर निगम की टीम की ओर से शहर के 15 दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि इनमें 10 पर प्लास्टिक का प्रयोग होते हुए पकड़ा गया। करीब 90 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed