{"_id":"631a40c083a3fb725130a0a6","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2442357127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष सोसायटी में काम पूरा करने के लिए रेरा ने आवंटियों की मांगी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिक्ष सोसायटी में काम पूरा करने के लिए रेरा ने आवंटियों की मांगी सहमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरिक्ष सोसायटी में काम पूरा करने के लिए रेरा ने आवंटियों की मांगी सहमति
गाजियाबाद। हिंडन के पास एनएच-9 पर निर्माणाधीन अंतरिक्ष संस्कृति परियोजना के अधूरे काम पूरा करने के लिए रेरा ने आवंटियों को नोटिस भेजकर तीन सप्ताह या 27 दिनों के अंदर कार्ययोजना के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित रेरा कार्यालय में तलब किया है। रेरा ने कहा है कि शेष निर्माण कार्यों को पूरा करने वाली कार्ययोजना अधिकतम घर खरीदारों की सहमति के साथ प्रस्तुत करने पर ही स्वीकार योग्य होगी, जिससे कि काम शुरू होने के बाद निर्माण कार्यों में कोई रुकावट न आए और परियोजना पूरा होने के बाद आवंटियों को कब्जा दिलाया जा सके।
जून 2022 में मेसर्स अंतरिक्ष रियलटेक की दो परियोजनाओं अंतरिक्ष संस्कृति फेज-2, अंतरिक्ष संस्कृति फेज-3 का निर्माण शुरू किया था। रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति की एक परियोजना रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज-2 का पंजीयन कमियां मिलने पर निरस्त करने का आदेश जारी किया था। शेष निर्माण पूरा कराने के लिए रेरा अधिनियम के तहत कार्यवाई करने का निर्णय लिया था।
प्राधिकरण को यह भी ज्ञात हुआ कि माह अगस्त तक अपीलिएट ट्रिब्यूनल में रेरा के आदेश के विरुद्ध कोई रोक का आदेश जारी नहीं हुआ है। इनके अलावा मेसर्स अंतरिक्ष रियलटेक की उप्र रेरा में पंजीकृत एक परियोजना अंतरिक्ष संस्कृति फेज-1 और रक्षा विज्ञान कर्मचारी सहकारी आवास समिति लि की एक परियोजना रक्षा विज्ञान संस्कृति फेज-1 का पंजीयन अप्रैल 2019 में समाप्त हो चुका है, जो मूल रूप से अंतरिक्ष संस्कृति परियोजना का ही हिस्सा है। अंतरिक्ष संस्कृति की मौजूद स्थिति के अनुसार 5 या 6 टावरों में निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन फिनिशिंग का काम नहीं हो पाया है। 2 - 3 टावरों में 30 से 40 प्रतिशत तक निर्माण व विकास कार्य हुआ है। एक टावर में निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इन 10 टावरों में लगभग 1500 फ्लैट का निर्माण होना है।