फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, ममेरे भाई के खिलाफ दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, ममेरे भाई के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने ममेरे भाई पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। अब इसे वायरल करने की धमकी देकर निकाह करने का दबाव बनाया जा रहा है।

युवती के पिता का मार्च में देहांत हो गया था। युवती का कहना है कि चार महीने पहले उसके मामा का लड़का घर आया। इस दौरान उसके भाई काम पर गए थे, घर में बीमार मां थी। आरोप है कि ममेरे भाई ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया और परिजनों को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह ब्लैकमेल कर आए दिन दुष्कर्म करने लगा। 29 अगस्त को पीड़िता बाजार गई थी, इसी दौरान आरोपी ने तमंचा सटाकर बलपूर्वक बाइक पर बैठाकर रेस्टोरेंट ले गया और मारपीट कर निकाह करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद विजयनगर थाने में शिकायत दी गई। विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed