फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बल्ले से सिर फोड़ कैफे संचालक ने ली पत्नी की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बल्ले से सिर फोड़ कैफे संचालक ने ली पत्नी की जान
विज्ञापन

मसूरी। मिसलगढ़ी में सोमवार सुबह करीब चार बजे टीना (24) की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप कैफे चलाने वाले पति गौरव (26) पर है। सात बजे पकड़े जाने पर उसने जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे टीना के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। वह उसके शराब पीकर आने पर झगड़ा भी करती थी। इसलिए, गुस्से में आकर उसकी जान ले ली। पहले बेसबाल के बल्ले से उसका सिर फोड़ा और फिर चुनरी से गला घोंट दिया। उसके मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर से भाग निकला।
पुलिस ने बताया कि सुबह सात बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि गोविंदपुरम के पार्क में गौरव नाम का शख्स बेहोश पड़ा है, उसके कपड़े खून से लथपथ हैं। वह पत्नी की हत्या करके आया है। दरअसल, सूचना देने वाला युवक गौरव का परिचित था। वह उसे इस हालत में देख पहले उसके घर ही गया था। उसने गौरव के परिवारवालों को बताया कि वह पार्क में बेहोश पड़ा है। यह सुनते ही परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने गौरव को पार्क से गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने बताया कि टीना से उसकी शादी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में हुई थी। उसे महसूस होता था कि टीना उसे प्यार नहीं करती, जबकि उसके छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती है। इसीलिए उसे शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि, इसका कोई साक्ष्य उसे नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को जगाया और मौत की नींद सुला दिया
एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाने वाले गौरव ने पुलिस को बताया कि वह टीना से अलग होना चाहता था। इसके लिए दो दिन पहले घर से भागकर जयपुर चला गया था। परिवार के लोग वहीं पहुंच गए और रविवार को वहां से ले आए। वह रात को ही पहुंचा था। उसने शराब पी रखी थी। उसे लगा कि इस तरह वह अलग नहीं हो पाएगा, इसलिए हत्या करने की ठान ली। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली। टीना सो रही थी। उसे जगाया और कमरे का गेट बंद करके पीटा। इसके बाद बेसबाल के बल्ले से सिर पर कई प्रहार किए। वह गिर पड़ी। उसे लगा कि सांस चल रही है, बच सकती है, इसलिए चुनरी से गला घोंट दिया। इसके बाद गेट खोला। परिवार के लोग भी आ गए थे लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। थोड़ी देर बाद वह भाग गया।
दबाव बनाकर लाए थे मायके से टीना को
खोड़ा निवासी टीना के पिता जयप्रकाश ने गौरव, उसके भाई मनोज व ईलू, बहन प्रीती, पिता बलवीर, माता सुमित्रा व भाभी मंजू के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि ये लोग दहेज में सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे। गौरव शराब का आदी था। वह रोज टीना को पीटता था। वह रक्षाबंधन पर मायके गई थी और वापस ससुराल नहीं आना चाहती थी। गौरव और उसके परिवार के लोग तीन दिन पहले ही बृहस्पतिवार को दबाव बनाकर टीना को ले गए थे। उन्होंने कहा था कि बृहस्पतिवार को बेटी को मायके से भेजना शुभ नहीं होता लेकिन वे नहीं माने थे। इससे जाहिर है कि वे लोग हत्या की ठान चुके थे।
हत्या में इस्तेमाल बल्ला बरामद
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि टीना की हत्या में इस्तेमाल बेसबाल का बल्ला और चुनरी बरामद हो गए हैं। हत्या के पीछे गौरव के नशा और पत्नी पर शक करने की वजह सामने आई है।
हत्या से गिरफ्तारी तक
सुबह चार बजे : गौरव ने टीना की हत्या की।
पांच बजे : गौरव घर से भाग निकला।
साढ़े पांच बजे : गौरव पार्क में बेहोश मिला।
सुबह पौने छह बजे : परिजन घर से फरार हुए।
सुबह छह बजे : पुलिस ने गौरव को पकड़ा।
सुबह सात बजे : पुलिस गौरव के घर पहुंची।
तीनों मामलों के फोटो - आठ अगस्त, 17 अगस्त और आज के ई-पेपर से।
शक में ले रहे जान
03 सितंबर : संजय नगर में सराफ अमित वर्मा की हत्या। 16 साल की बेटी और पत्नी शालू गिरफ्तार। शालू को पीटते थे अमित वर्मा, इसलिए बेटी ने की हत्या। शालू ने लाश ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने में मदद की। शालू को जेल और बेटी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
16 अगस्त : नंदग्राम के मोरटी गांव में गर्भवती पत्नी तनु की चाकू से गोदकर हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी पति अंकित। उसने बताया कि पत्नी के किसी से प्रेम संबंध होने के शक में यह वारदात की। उसे लगता था कि वह उसे धोखा दे रही है।

06 अगस्त : खोड़ा में पति फिरोज की हत्या कर प्रीति शर्मा लाश को ट्रॉली बैग में पैक करके ले जाते हुए पकड़ी गई। पति उस पर शक करता था, इसलिए हत्या की। फिरोज प्रीति का तीसरा पति था। वह पहले उसके साथ लिव इन में रही, बाद में शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed