फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आग बुझाने के नहीं इंतजाम, 225 दिनों में 619 संस्थानों को दिए नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आग बुझाने के नहीं इंतजाम, 225 दिनों में 619 संस्थानों को दिए नोटिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। आग लगने के हादसे आए दिन हो रहे हैं, इसके बावजूद गाजियाबाद में अस्पताल, होटल और उद्योग अग्निकांड से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम नहीं कर रहे। जनवरी से 15 अगस्त 2022 तक अग्निशमन विभाग ने संवेदनशील श्रेणी की 1787 इमारतों का निरीक्षण किया, इनमें से सिर्फ 704 इमारतों में ही आग बुझाने के इंतजाम मिले। 1083 प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले, इनमें से सबसे खराब इंतजामों वाले 619 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अग्निशमन सुरक्षा के मानकों को ठेंगा दिखाने वालों में सबसे ज्यादा औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों ने इस अवधि में 918 उद्योगों का निरीक्षण किया, इनमें 285 उद्योगों को नोटिस जारी किया गया। जनवरी से अगस्त तक की अवधि में 206 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। इनमें 152 को नोटिस दिया गया। 118 होटलों में से सिर्फ 38 में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम मिले, बाकी 80 होटलों को भी नोटिस जारी किया गया है। इनके अलावा 462 आवासीय भवनों में से 190 इमारतों में भी अग्निकांड से निबटने के लिए इंतजाम ठीक नहीं मिले। इनमें से 102 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ऑडिट और कार्रवाई का ब्यौरा
भवन निरीक्षण पूरे इंतजाम अपूर्ण इंतजाम नोटिस जारी
अस्पताल 206 54 152 152
होटल 118 38 80 80
उद्योग 918 302 616 285
मॉल-मल्टीप्लेक्स 24 24 00 00
सरकारी भवन 59 14 45 --
आवासीय भवन 462 272 190 102
अग्निशमन विभाग ने 15 अस्पतालों का किया निरीक्षण
साहिबाबाद। आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने सोमवार को जनपद के अस्पताल, नर्सिंग होम व होटल का निरीक्षण किया। सीएफओ सुनील सिंह ने बताया कि वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद, इंदिरापुरम व कोतवाली क्षेत्र के 15 अस्पताल व दो होटलों का निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर अग्निशमन उपकरणों की जानकारी की गई। उपकरणों के संचालन और रखरखाव को परखा गया। सुरक्षा कर्मी व स्टाफ को उपकरणों के प्रयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। सभी को आपात स्थिति में बाहर निकलने के तरीकों से भी अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed