फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neo Metro : Neo Metro will run on three routes, will cost 80 crores per km

Neo Metro : तीन रूट पर चलेगी नियो मेट्रो, प्रति किमी 80 करोड़ आएगी लागत

Thu, 11 Aug 2022 05:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 05:29 AM IST
सार

Neo Metro : महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के एग्जीक्यूटिव निदेशक अनूप अग्रवाल ने बीते दिनों वैशाली से मोहननगर तक पहले, नोएडा सेक्टर-62 से रैपिड स्टेशन साहिबाबाद तक दूसरे और हिंडन रिवर बैंक मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन तक तीसरे रूट का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Neo Metro :  Neo Metro will run on three routes, will cost 80 crores per km
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में तीन रूटों पर नियो मेट्रो चलाने की गाजियाबाद विकास प्राधिकरण तैयारी कर रहा है। महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के एग्जीक्यूटिव निदेशक अनूप अग्रवाल ने बीते दिनों वैशाली से मोहननगर तक पहले, नोएडा सेक्टर-62 से रैपिड स्टेशन साहिबाबाद तक दूसरे और हिंडन रिवर बैंक मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन तक तीसरे रूट का निरीक्षण किया। अब एमएमआरसी की ओर से इसी सप्ताह निरीक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट जीडीए को सौंपी जाएगी। नियो मेट्रो प्रोजेक्ट जीडीए के बजट में बैठेगा। इसमें प्रति किमी 80 करोड़ की लागत आएगी।

विज्ञापन


जीडीए अधिकारियों की मानें तो सामान्य मेट्रो की तुलना में इसकी लागत 40 से 45 फीसदी तक कम आएगी। दूसरी ओर एमएमआरसी की प्रारंभिक जांच में प्रस्तावित तीनों रूट नियो मेट्रो संचालन के मुफीद पाए गए हैं। ऐसे में निरीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर मंथन शुरू किया जाएगा। एमएमआरसी एक्जीक्यूटिव निदेशक की ओर से निरीक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट के साथ प्रोजेक्ट संबंधी विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन


रोपवे से भी सस्ता होगा प्रोजेक्ट
वैशाली से मोहन नगर तक 5.17 किमी के रोपवे प्रोजेक्ट की कुल लागत 450 करोड़ थी। जबकि इस प्रोजेक्ट पर नियो मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत करीब 416 करोड़ के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। एमएमआरसी की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद लागत संबंधी राशि की स्थिति साफ हो जाएगी। लागत कम होने से प्रोजेक्ट को पूरा करना जीडीए के लिए आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोपवे के विरोध को थामने का प्रयास
जीडीए के रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में ट्रांस हिंडन के लोगों की ओर से बीते चार माह से आंदोलन छेड़ा हुआ है। क्रमिक धरना प्रदर्शन के साथ लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अन्य माध्यमों के जरिए रोपवे के खिलाफ आवाज बुलंद करने में लगे हुए हैं। ऐसे में नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे लाकर लोगों के विरोध को थामने का प्रयास भी किया जा रहा है। अगर प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो आंदोलन कर रहे लोगों की यह बढ़ी जीत होगी।

दिल्ली मेट्रो व नासिक में शुरू होगी देश की पहली नियो मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से कीर्ति नगर से द्वारका के बीच नियो मेट्रो लाने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर एमएमआरसी की ओर से नासिक सहित अन्य शहरों में नियो मेट्रो के संचालन का ट्रायल सफल रहा है। मेट्रो की तीन प्रणालियों में एक मुख्य, दूसरी लाइट मेट्रो और तीसरी नियो मेट्रो शामिल हैं। इसमें नियो मेट्रो की सामान्य मेट्रो से 40 फीसदी तक लागत कम होती है। नियो मेट्रो के एक कोच में 225 यात्री सफर कर सकते हैं।


पहले दो प्रोजेक्ट होंगे प्राथमिकता में
जीडीए मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि एमएमआरसी से प्रारंभिक रिपोर्ट में लागत सहित प्रोजेक्ट संबंधी अन्य जानकारियां शामिल होंगी। फिर रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम शुरू किया जाएगा। प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता पहले रूट वैशाली से मोहननगर और दूसरे रूट नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद रैपिड रेल स्टेशन प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की होगी। केंद्रीय अंशदान मिलने सहित अन्य एजेंसियों के सहयोग से प्रोजेक्ट को आगेे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed