फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rapid Rail: 12 km elevated track ready for rapid rail between Duhai to Shatabdinagar

Rapid Rail : रैपिड रेल के लिए दुहाई से शताब्दीनगर के बीच 12 किमी एलिवेटेड ट्रैक तैयार

Wed, 10 Aug 2022 04:49 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 04:49 AM IST
सार

Rapid Rail : मार्च 2023 में पहले खंड के बाद दुहाई से मेरठ दक्षिण के बीच दूसरे खंड में रैपिड रेल अक्तूबर 2023 में दौड़नी प्रस्तावित है। ऐसे में दूसरे खंड में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। दुहाई से शताब्दीनगर के बीच कुल 30 किमी में से 12 किमी का एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो गया है।

विज्ञापन
Rapid Rail: 12 km elevated track ready for rapid rail between Duhai to Shatabdinagar
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर 95 फीसदी से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मार्च 2023 में पहले खंड के बाद दुहाई से मेरठ दक्षिण के बीच दूसरे खंड में रैपिड रेल अक्तूबर 2023 में दौड़नी प्रस्तावित है। ऐसे में दूसरे खंड में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। दुहाई से शताब्दीनगर के बीच कुल 30 किमी में से 12 किमी का एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो गया है। वहीं नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दूसरे खंड में कुल 1100 पिलर्स में से 850 का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


इस खंड में गाजियाबाद में दुहाई से मुरादनगर के बीच छह किमी का एलिवेटेड ट्रैक तैयार हो गया है। अब एनसीआरटीसी की तैयारी इस ट्रैक पर पटरियों को बिछाने और बिजली की लाइनों का काम शुरू करने की है। यहां ट्रैक तैयार करने केलिए एनसीआरटीसी की पांच लॉचिंग गेंट्री मशीन कार्य में जुटी हुई हैं। दुहाई से मुरादनगर के बीच ट्रैक बिछाने, सिग्नल और ओएचई का काम अक्तूबर तक पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन


दूसरी टीबीएम को गुजरात से लाने की तैयारी
रैपिड रेल की वैशाली से आनंद विहार तक दो किमी लंबी सुरंग (टनल) की खोदाई का काम सितंबर से शुरू होना है। सुरंग की खोदाई के लिए 90 मीटर लंबी विशालकाय टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) सुदर्शन को गुजरात से सड़क मार्ग के जरिए लाने की एनसीआरटीसी ने तैयारी शुरू कर दी है। विशालकाय टीबीएम के पार्ट लाने के लिए रूट पर काम जारी है। सुदर्शन के आने के बाद फिर उसे वैशाली में सुरंग की खोदाई से पहले बनाए गए बड़े शाफ्ट (गड्ढे) में पहले उतारा जाएगा। उसके बड़े पुर्जों को आपस में जोड़ने का काम सितंबर के आखिरी तक पूरा होते की खोदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ व साउथ स्टेशन जल्द होंगे तैयार
रैपिड रेल के दूसरे खंड में गाजियाबाद में कुल तीन स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुरादनगर रैपिड स्टेशन में तो प्लेटफार्म का काम शुरू हो गया है। स्टेशनों का आने वाले कुछ माह में निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। मोदीनगर के दोनों स्टेशन में जल्द कार्य प्लेटफार्म स्तर तक पहुंच जाएगा।


दुहाई से मेरठ के बीच काम ने पकड़ी गति
एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दूसरे खंड में दुहाई से मेरठ शताब्दी नगर के बीच पिलर्स का 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पिलर संबंधी कार्य पूरा होने के साथ एलिवेटेड ट्रैक के काम ने गति पकड़ी है। वहीं दो माह बाद प्रस्तावित ट्रायल रन के मद्देनजर पहले प्राथमिकता खंड में निर्माण कार्य एडवांस स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed