फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फिरोज की तू मेरी क्या होगी... कहते ही रेत दिया प्रीति ने गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फिरोज की तू मेरी क्या होगी... कहते ही रेत दिया प्रीति ने गला
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिव-इन पार्टनर की हत्या में पकड़ी गई प्रीति ने पुलिस पूछताछ में विस्तार से पूरा घटनाक्त्रस्म और इसकी वजह बताई। उसने कहा कि फिरोज से जब भी शादी के लिए कहती, वह टाल जाता। उसका जवाब होता, अभी जल्दी क्या है? उसे लगा कि वह उसे धोखा दे रहा है। इसलिए, उससे जोर देकर कहा कि अब फैसला करना होगा। इस पर उसका व्यवहार बदल गया। शनिवार की रात उससे कहा था कि आखिरी बार पूछ रही हूं, शादी करनी है या ना? उसने जवाब नहीं में दिया और बोला, तू पति की नहीं हुई, मेरी क्या होगी... इसी पर झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान ही उसके गले पर उस्तरा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
उससे पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया, प्रीति ने यह तो पहले ही ठान लिया था कि फिरोज के शादी के इन्कार करने पर उसकी हत्या कर देगी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि शव कहां और कैसे ठिकाने लगा है। इसके बारे में हत्या के बाद सोचा। उसकी साजिश शव को ट्रॉली बैग में भरकर लंबी दूरी की ट्रेन में रख देने की थी। उसे लग रहा था कि शव दूर पहुंच जाएगा तो शिनाख्त नहीं हो पाएगी। वह बैग खरीदने के लिए फ्लैट पर ताला लगाकर गई थी। आसपास 29 फ्लैट हैं, लेकिन पुलिस के आने तक किसी को इतनी बड़ी वारदात का पता नहीं चला। लोगों का कहना था कि दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था, इसलिए ध्यान नहीं देते थे। दोनों में बाद में सुलह हो जाती थी।
विज्ञापन

गर्दन कटने के बाद भागा था फिरोज
प्रीति ने जब फिरोज की गर्दन रेत दी तो वह जान बचाने के लिए भागा लेकिन प्रीति ने उसे बाहर नहीं निकलने दिया। इस दौरान उसका खून फर्श पर गिरता रहा। वह रसोई में गया। यहां काफी खून गिरा। प्रीति ने बाकी जगह का खून तो साफ कर दिया, लेकिन रसोई में सफाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस्तरे से कई वार किए
प्रीति ने फिरोज की गर्दन पर ही नहीं, कई जगह वार किए। इसके निशान शव पर मिले हैं। सबसे पहले उसने गर्दन पर ही वार किया। वह जब भागने लगा तो और वार किए। पुलिस को शक है कि पहला बार उसने फिरोज के सोते समय किया होगा। हालांकि, प्रीति ने यही कहा है कि पहला बार झगड़े के दौरान किया।
प्रीति ने लिया था किराए पर फ्लैट
जिस फ्लैट में वारदात हुई, उसे प्रीति ने किराए पर लिया था। वह तब कंपनी में नौकरी करती थी और दीपक को छोड़ने के बाद अकेली रहती थी। फिरोज के साथ आने पर किराया वह देने लगा। प्रीति का दीपक से तलाक नहीं ह?ुआ था। बगैर तलाक के ही फिरोज से शादी करना चाहती थी। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि प्रीति ने अपना गुनाह कुबूल किया है। उसने कहा कि हत्या के बाद उसे पछतावा हुआ।

किसी और से शादी करना चाहता था फिरोज
पुलिस ने फिरोज के परिजनों से जानकारी की है। इसमें पता चला कि फिरोज प्रीति के साथ रह तो रहा था लेकिन काफी दिनों से वह उससे अलग होने की कोशिश कर रहा था। वह चाहता था कि उसकी शादी किसी और से हो। परिवार के लोग भी यही चाहते थे कि उसकी शादी प्रीति से न हो।
शनिवार की रात
11 बजे : प्रीति और फिरोज में झगड़ा हुआ। फिरोज ने शादी से इन्कार कर दिया था।
02:30 बजे : प्रीति ने फिरोज को जगाया और पूछा कि शादी करेगा या नहीं। वह इन्कार किया सो गया।
02:50 बजे : प्रीति उस्तरा ले आई, फिरोज को जगाकर पूछा, शादी करनी है या नहीं। इस पर फिर झगड़ा हुआ।
02: 55 बजे : झगड़े के दौरान फिरोज ने शादी से इन्कार करते हुए कहा, तू पति की नहीं हुई, मेरी क्या होगी?
03:00 बजे : झगड़े के दौरान ही प्रीति ने फिरोज के गले पर उस्तरे से वार किया, वह भागा और फिर गिर पड़ा ।
सुबह =
पांच बजे - घायल अवस्था में फिरोज के भागने से गिरा उसका खून पानी से साफ किया।
सुबह छह बजे - फिरोज का शव चादर में लपेटकर बिस्तर पर रख दिया।
रविवार का दिन
सुबह 10 बजे : प्रीति ट्रॉली बैग खरीदने के लिए ताला लगाकर घर से निकली और दिल्ली चली गई।
दोपहर तीन बजे : ट्रॉली बैग खरीदकर वापस घर आई, चादर में लपेटकर शव को इसमें रखा।
रात में =
01: 50 बजे : प्रीति शव को ट्रॉली बैग में लेकर घर से निकली।
दो बजे : शक होने पर पुलिस ने रुकने के लिए कहा तो भागने लगी।
ढाई बजे : पुलिस प्रीति को लेकर घर पहुंची और उस्तरा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed