फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: पासपोर्ट की 11.5 हजार फाइलें होंगी बंद, आवेदकों को अंतिम नोटिस जारी

Thu, 04 Aug 2022 12:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:02 PM IST
सार

ये फाइलें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर जनपद की हैं। किसी में जरूरी दस्तावेज ही नहीं लगे हैं तो किसी में पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट नहीं है। 

विज्ञापन
ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गाजियाबाद में पासपोर्ट के आवेदन की 11.5 हजार फाइल 30 दिन बाद बंद कर दी जाएंगी। इन पर कभी पासपोर्ट जारी नहीं होगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 2021 की इन फाइलों में कमियां मिलने पर यह निर्णय लिया गया है। पासपोर्ट आवेदन करने वाले ये लोग नोटिस जारी होने पर भी कमियां दूर कराने के लिए नहीं आए। इन्हें अब अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये फाइलें क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से संबद्ध गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर जनपद की हैं। किसी में जरूरी दस्तावेज ही नहीं लगे हैं तो किसी में पुलिस सत्यापन की रिपोर्ट नहीं है। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आवेदन किया। पुलिस की रिपोर्ट इनके खिलाफ गई है। केस लंबित होने पर पासपोर्ट नहीं बनाया जाता है। अगर केस में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है तो पुलिस सत्यापन रिपोर्ट में इसका उल्लेख होना चाहिए। ऐसी स्थिति में पासपोर्ट बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टियों में भी काम कर किया समाधान
विभिन्न कमियों के चलते 2021 की लंबित फाइलों के आवेदकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। पुरानी फाइलों के आवेदक नोटिस के बावजूद समाधान कराने के लिए नहीं आते हैं तो मंत्रालय के निर्देशानुसार फाइलों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। दो माह लगातार लोक अदालत लगाकर और छुट्टियों में भी आवेदकों की लंबित फाइलों का समाधान किया गया। 
-सुब्रतो हाजरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

आवेदन में कमी
दस्तावेज संलग्न नहीं : 4600 फाइलें
पुलिस रिपोर्ट विपरीत : 3450 फाइलें
नाम-पते में त्रुटि होना : 1100 फाइलें
आईडी स्पष्ट न होना : 1000 फाइलें
अन्य कारण : 1350 फाइलें

ये कमियां मिलीं
दसवीं के प्रमाण पत्र नहीं लगाए जिससे जन्मतिथि स्पष्ट नहीं हुई। तीन फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं लगाए। पुलिस सत्यापन के दौरान खुद मौजूद नहीं रहे। फार्म में भरे नाम-पते और पहचान पत्र में दर्ज नाम-पते में भिन्नता मिली। आवेदन फार्म में केस की जानकारी ही नहीं दी। आवेदन के बाद पता बदल गया।

पासपोर्ट लोक अदालत में निपटीं थी 6000 फाइलें
2021 की लंबित फाइलों के निपटाने और आवेदकों की सहूलियत के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने मई और जून माह में पासपोर्ट लोक अदालतों का आयोजन किया। इसमें 6000 से अधिक लंबित फाइलों का समाधान किया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा की पहल पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने अवकाश के दिन शनिवार और रविवार को भी काम किया। पासपोर्ट लोक अदालत में भी अधिकांश मामले पुलिस वेरिफिकेशन, दस्तावेजों की कमी और आवेदन में त्रुटियों से जुड़े हुए थे।

इन बातों का रखें ध्यान
-सामान्य आवेदन में एक व तत्काल पासपोर्ट आवेदन में तीन फोटो युक्त पहचान पत्र लगाएं।
-आवेदन करते वक्त अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और पता जरूर जांच लें।
-जन्मतिथि के लिए 10वीं का शैक्षिक दस्तावेज जरूरी लगाएं।
-नए पासपोर्ट आवेदन के वक्त पुराने पासपोर्ट की अवधि पूर्ण होने और फाइल की जानकारी जरूर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed