{"_id":"62eacb545b0dc96c6f630d2f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd242490647","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में ही गिर गई दीवार, फर्म पर लगा एक लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में ही गिर गई दीवार, फर्म पर लगा एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में ही गिर गई दीवार, फर्म पर लगा एक लाख का जुर्माना
गाजियाबाद। प्रताप विहार के सेक्टर-12 में एक करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आरसीसी नाले की दीवार तीन दिन में ही गिर जाने की जांच पूरी हो गई है। जांच में पाया गया कि ठेकेदार ने नाले की दीवार बनाने के बाद तय समय से पहले ही शटरिंग खोल दी थी। निगम के मुख्य अभियंता ने कंस्ट्रक्शन फर्म नार्थ इंडिया पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग बढ़ाने की चेतावनी दी है।
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के पास इसी नाले के निर्माण के लिए खोदाई करने के दौरान गिरी स्कूल की दीवार के नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद निर्माण करने वाली फर्म ने यहां सतर्कता नहीं बरती। इसी नाले की आरसीसी दीवार बनने के महज तीन दिन बाद 17 जुलाई को ढह गई थी। करीब 30 मीटर की इस दीवार को तत्काल तुड़वा दिया गया था। इस मामले में निगम के मुख्य अभियंता की ओर से कंस्ट्रक्शन फर्म, संबंधित अवर अभियंता और सहायक अभियंता को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। नगर निगम के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि नाला बनाने वाली फर्म नार्थ इंडिया पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।
50 लाख की लागत से बना नाला पांच साल भी न चला
संजय नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर के सामने पूर्व महापौर अंशु वर्मा के कार्यकाल में 50 लाख की लागत से बना नाला पांच साल भी न चला। इस नाले की दीवार न सिर्फ गिर चुकी है, बल्कि ईंटें भी लापता हो चुकी हैं। क्षेत्रीय पार्षद अजय शर्मा ने नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी से इसकी शिकायत की है। उनका कहना है कि घटिया निर्माण सामग्री की वजह से नगर निगम के 50 लाख रुपये बर्बाद हो गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, मुख्य अभियंता का कहना है कि नाले का निरीक्षण करेंगे, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।