फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आज से 26 जुलाई तक शहर के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आज से 26 जुलाई तक शहर के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन लागू होते ही आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग बाधित होने के साथ सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल-कॉलेज 26 जुलाई तक बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। ऐसे स्कूल-कॉलेज जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, उन्हें बंदी से छूट दी गई है।
प्रशासनिक आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ डॉ. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय सहित अन्य विवि से संबद्ध सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों पर लागू होंगे। सभी स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य, निदेशक और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बृहस्पतिवार से शहर में नया यातायात प्लान लागू हो गया। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों, विद्यार्थियों को उठानी पड़ी। कई जगह कॉलेजों की बसों को रोके जाने के कारण विद्यार्थी देरी से संस्थान पहुंच सके। ऐेसे में डायवर्जन के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शैक्षिक संस्थानों की कांवड़ यात्रा तक छुट्टी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय एक दिन पहले हुए थे बंद
जिला प्रशासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध पहली से आठवीं तक के सभी परिषदीय विद्यालयों की एक दिन पहले बुधवार को ही 26 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। शिक्षकों और विद्यार्थियों को आवाजाही में होने वाली परेशानी का हवाला देकर यह निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed