फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन दिन में ही ढह गया एक करोड़ का नाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन दिन में ही ढह गया एक करोड़ का नाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-12 में न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के सामने तीन दिन पहले बनाए गए आरसीसी नाले की करीब 30 मीटर लंबी दीवार रविवार को गिर गई। करीब एक करोड़ की लागत से बनाया जा रहा यह नाला एक बारिश भी नहीं झेल पाया। इससे पहले बीते मार्च माह में इसी नाले की खोदाई की वजह से स्कूल की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी। अब फिर से यह नाला विवादों में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है।
मार्च में दीवार गिरने के दौरान भी ठेकेदार और नगर निगम के अभियंताओं की लापरवाही सामने आई थी। निगम के इंजीनियर निर्माण कार्य की निगरानी करने के लिए साइट पर नहीं गए थे। अब एक बार फिर यह लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी साइट पर नहीं आते। एक सप्ताह पहले नगर निगम ने नाले का निर्माण किया था। शनिवार देर रात हुई बारिश की वजह से नाले में पानी भर गया और घटिया निर्माण सामग्री से बनाई गई नाले की दीवार कागज की तरह ढह गई। उनका कहना है कि नाले की दीवारों में सरिया की मोटाई भी कम लगाई गई है।
विज्ञापन

नाले की दीवार गिरने की जानकारी मिलने पर अवर अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। नाले की दीवार तीन दिन पहले ही बनी थी। जानकारी मिली है कि स्कूल प्रबंधन ने नाले की दीवार की बगल में खोदाई कर दी थी। इसकी वजह से दीवार की बगल में पानी भर गया और दीवार गिर गई। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। - एनके चौधरी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed