{"_id":"62cf2b4a77fcfe13647304ba","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd241481819","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री की मौत पर थाने पर हंगामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री की मौत पर थाने पर हंगामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमिस्त्री की मौत पर थाने पर हंगामा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
मोदीनगर। खंजरपुर गांव स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते समय घायल हुए राजमिस्त्री की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पीट पीटकर राजमिस्त्री की हत्या की गई है। बुधवार को परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंजरपुर गांव निवासी प्रेम सिंह राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन पोषण करते थे, उनके परिवार में पत्नी राजेश देवी व दो बेटे है। मोदीनगर हापुड मार्ग पर एक निर्माणाधीन फैक्टरी में राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि दो जुलाई को प्रेम सिंह के पास ठेकेदार का फोन आया और फैक्टरी में आने की बात कही। इसके बाद वह फैक्टरी में चले गए। दो जुलाई की शाम को किसी ने बताया कि प्रेम सड़क पर पड़े हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मेरठ रेफर किया गया, हालत गंभीर होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार रात उपचार के दौरान प्रेम की मौत हो गई। परिजनों को ठेकेदार ने बताया कि काम करते समय करंट लग गया था। परिजनों को प्रेम सिंह की मौत की सूचना मिली तो वह सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ मिलकर मोदीनगर थाने पहुंचे और हत्या की रिपोट दर्ज कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ठेकेदार बार बार बयान बदल रहा है। लोगों के सड़क पर आने के कारण दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। राजमिस्त्री का शव भी थाने के सामने एंबुलेंस में रखा था। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि राजेश देवी की तहरीर पर कृष्णपाल सिंह निवासी गदाना गांव, कुली शमशादी निवासी गढ़ी गांव व अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर प्रेम सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वह अस्पताल में भर्ती है। वीडियो बता रहा है कि इन लोगों ने फोन करके बुलाया। विवाद के बाद डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने दी थी जेल भेजने की धमकी
परिजनों ने घायल अवस्था में प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद परिजन तहरीर देने मोदीपोन पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने हड़काते हुए जेल भेजने की धमकी दी थी।