फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शहर में एक चौथाई जगहों पर पीने के लायक नहीं मिला पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहर में एक चौथाई जगहों पर पीने के लायक नहीं मिला पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में एक चौथाई जगहों पर पानी पीने के योग्य नहीं है। इन स्थानों में कॉलोनी, स्कूल, ढाबे, होटल और पार्क शामिल हैं। यह चिंताजनक रिपोर्ट पानी के छह महीने के नमूनों की जांच की है। 317 में से 85 यानी एक चौथाई से ज्यादा फेल हो गए हैं। इससे पहले 2021 में पानी में पेचिश (उल्टी-दस्त) का बैक्टीरिया मिल चुका है।
ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि जनवरी से मार्च तक लिए गए नमूनों में 20 आरओ प्लांट का पानी दूषित मिला। सीएमओ ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। इसके बाद अप्रैल से जून तक होटल, ढाबे और रेस्तरां के 30 नमूने फेल हुए हैं।
विज्ञापन

इन सभी के फूड लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) से की गई है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि दूषित पानी मिलने पर कार्रवाई के लिए नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन को पत्र भेजने के साथ संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। प्रताप विहार, मिर्जापुर, अकबरपुर बहरामपुर, बागू, सुदामापुरी, नंदग्राम, हिंडन विहार, विजय नगर, अर्थला, राहुल विहार, पप्पू कालोनी, राजीव गार्डन और वसुंधरा में पानी के नमूने ज्यादा फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए नमूनों का विवरण
माह कुल नमूने पास फेल
जून 29 23 06
मई 64 50 14
अप्रैल 88 55 33
मार्च 86 59 27
फरवरी 37 34 03
जनवरी 13 11 02
बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज
भीषण गर्मी और दूषित पानी के कारण इन दिनों टाइफाइड के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविंद डोगरा का कहना है कि दूषित जल एवं भोजन के साथ सालमोनेला टाइफी बैक्टीरिया आंत में पहुंचकर लोगों को टाइफाइड का शिकार बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed