फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बिना एनओसी चल रही एक और फैक्टरी में लगी भीषण आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बिना एनओसी चल रही एक और फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन

मसूरी। दिल्ली के मुंडका और हापुड़ के धौलाना में हुए भीषण अग्निकांड के बावजूद गाजियाबाद में अग्निश्मन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिए बगैर चल रही फैक्टरियों में से एक और में भीषण आग लग गई। इस बार हादसा डासना के दीनानाथपुर पूठी गांव में स्थित शिव शंकर टेक्सटाइल में रविवार रात करीब तीन बजे हुआ। फैक्टरी में बेहद ज्वलनशील रसायन होने के बावजूद आग बुझाने का कोई इंतजाम भी नहीं था। गनीमत रही कि फैक्टरी में काम करने वाले 25 कर्मचारी उस समय बाहर थे। दमकल की 14 गाड़ियों ने आठ घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।
वैशाली निवासी सुनील अरोड़ा उर्फ रिंकू की इस फैक्टरी में रेग्जीन, प्लास्टिक गुल्ला व दाना बनाने का काम होता है। रात में तीन बजे फैक्टरी में धुआं उठना शुरु हुआ। थोड़ी ही देर में आग की लपटें उठने लगीं तो फैक्टरी परिसर में ही बाहर की तरफ रहने वाले मजदूरों को आग लगने की जानकारी हुई। तड़के चार बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। नोएडा, हापुड़ और गाजियाबाद की दमकलों को आग बुझाने में लगाया गया। रसायन होने के कारण आग तेजी से फैली। 25 दमकलकर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

आग बुझाने में झुलसा दमकलकर्मी
आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी बाबिल झुलस गया। उसका हाथ आग की लपटों की चपेट में आ गया। इससे खून तक निकल आया। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। दरअसल, रसायन के कारण आग की लपटें अचानक तेजी से फैल रही थीं। ऐसे में नजदीक जाना बहुत जोखिम भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के नुकसान की आशंका
फैक्टरी की छत पर सोलर सिस्टम लगा था। यह पूरी तरह से जल गया। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। फैक्टरी में तैयार किया जा चुका और कच्चा माल भी जलकर खत्म हो गया। फैक्टरी मालिक ने करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई है। फैक्टरी में निजी ट्रांसफार्मर भी लगा है, लेकिन इसकी सप्लाई बंद थी।
17 की मौत से भी नहीं लिया सबक
डासना में जिस जगह आग लगी, उससे थोड़ी ही दूरी पर वह धौलाना औद्योगिक क्षेत्र है, जहां चार जून को अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। इसमें 17 लोगों की जान गई थी। तब शासन ने निर्देश दिए थे कि हर जिले में बगैर एनओसी चल रही फैक्टरियों पर कार्रवाई की जाए। इस पर सिर्फ हापुड़ में दो फैक्टरियां सील की गईं। इसके बाद चेकिंग अभियान ही थम गया। गाजियाबाद में इससे पहले बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बगैर एनओसी चल रही दो फैक्टरी में आग लग चुकी है। हर औद्योगिक क्षेत्र में 100 से अधिक फैक्टरियां बगैर एनओसी चल रही हैं। अग्निशमन विभाग सिर्फ नोटिस दे रहा है और इसका का कोई असर नहीं हो रहा है। आग लगने के बाद एक और नोटिस दे दिया जाता है।

दिया जाएगा नोटिस
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं मिले और न ही फैक्टरी मालिक के पास एनओसी थी। मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed