फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गृहकर में 20 फीसदी छूट एक महीना ज्यादा मिलेगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गृहकर में 20 फीसदी छूट एक महीना ज्यादा मिलेगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। गृहकर में अब 20 फीसदी की छूट एक महीना ज्यादा मिलेगी। 31 अगस्त तक मिलने वाली यह छूट अब सितंबर में गृहकर जमा कराने वालों को भी मिलेगी। नगर निगम बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब टैक्स विभाग के अधिकारी सॉफ्टवेयर में परिवर्तन कराएंगे।

7 जून को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में टैक्स में मिलने वाली छूट का स्लैब बदलने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसमें छूट के चार स्लैब को घटाकर तीन कर दिया गया था। अभी तक नगर निगम अप्रैल से अगस्त तक 20 फीसदी, सितंबर में 15 फीसदी, अक्तूबर और नवंबर में 10 फीसदी, दिसंबर और जनवरी में 5 फीसदी छूट देता था। अब निगम ने 15 फीसदी छूट का स्लैब खत्म कर दिया है। नए स्लैब के मुताबिक अप्रैल से सितंबर तक टैक्स जमा कराने वालों को 20 फीसदी छूट मिलेगी और इसके बाद 10 फीसदी व 5 फीसदी के पुराने स्लैब लागू रहेंगे। बैठक का कार्यवृत्त (मिनिट्स) जारी न होने की वजह से इस पर अमल नहीं किया गया था। अब मिनिट्स जारी हो चुकी हैं, इसके बाद निगम अधिकारी अब सॉफ्टवेयर को अपडेट कराएंगे। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने बताया कि संबंधित आईटी कंपनी को पत्र भेज दिया गया है। जल्द ही निगम का टैक्स सॉफ्टवेयर अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed