फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यात्रियों से पहले रेत की बोरियों से जांची जाएगी रैपिड रेल की क्षमता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यात्रियों से पहले रेत की बोरियों से जांची जाएगी रैपिड रेल की क्षमता
विज्ञापन

गाजियाबाद। देश की पहली रैपिड रेल दुहाई डिपो में पटरी पर उतर चुकी है। रैपिड रेल के तकनीकी परीक्षण और मुख्य ट्रायल रन की तैयारियां तेज हो गई हैं। रैपिड रेल में यात्रियों के सफर करने से पहले रेत की हजारों बोरियां कोच में रखकर भार क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। रैपिड रेल की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा और औसत गति 100 किमी प्रति घंटा है। ऐसे में रेल की तेज रफ्तार के दौरान भार क्षमता के परीक्षण के लिए निर्णय लिया गया है।
रैपिड रेल के तकनीकी परीक्षण और ट्रायल शुरू करने केलिए उसे पहले वर्कशॉप लाइन में ले जाया जाएगा। इसके लिए वर्कशॉप लाइन, सिग्नल और विद्युतीकरण का काम तेजी से जारी है। तकनीकी परीक्षण के माह के अंत तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रैपिड रेल का तकनीकी परीक्षण होने के बाद अगस्त से ट्रायल रन के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

स्टैडंर्ड प्रक्रिया से होगा भार क्षमता का परीक्षण
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि पहली रैपिड रेल के छह कोच को आपस में जोड़ने के बाद तकनीकी परीक्षण जल्द शुरू होंगे। रैपिड रेल के साथ अन्य ट्रेनों की भार क्षमता जांचने के लिए रेत की बोरियों को रखना एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया का हिस्सा है। दुहाई डिपो में ट्रैक के साथ सिग्नल, बिजली और ओवर हेड इक्विपमेंट का काम तेज गति से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed