फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

इंटरमीडिएट में गाजियाबाद की लंबी छलांग, प्रदेश में चौथा स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इंटरमीडिएट में गाजियाबाद की लंबी छलांग, प्रदेश में चौथा स्थान
विज्ञापन

गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम में प्रदेश स्तर पर जनपद के मेधावियों ने काबिलियत का परचम लहराया है। सत्र 2021-22 के घोषित हुए नतीजों में गाजियाबाद ने इंटरमीडिएट के परिणाम में लंबी छलांग लगाते हुए प्रदेश में चौथी रैंक हासिल की है। सत्र 2019-20 में गाजियाबाद इंटर के नतीजों में प्रदेश में 12वें नंबर पर रहा था। दूसरी ओर हाईस्कूल में गाजियाबाद एक पायदान नीचे खिसकते हुए प्रदेश में पांचवें स्थान पर रहा है।
इसके बावजूद हाईस्कूल के परिणाम में उछाल आया है। हाईस्कूल का ओवरऑल रिजल्ट में 1.43 फीसदी बढ़कर 93.05 फीसदी रहा है। इंटरमीडिएट में परिणाम में आई बढ़त का लाभ दाखिले की दौड़ में शामिल विद्यार्थियों को मिलेगा। नतीजों से दिल्ली यूनिवर्सिटी में अच्छे कॉलेजों की प्रवेश की दौड़ में मेधावियों के लिए आसान होगी। इंटरमीडिएट में टॉप-10 में शामिल विद्यार्थियों के 90.80 से 84.40 प्रतिशत के बीच हैं। ऐसे में टॉप कॉलेजों के अलावा बाकी कॉलेजों में प्रवेश के लिए मशक्कत नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

बीते 11 सालों में गाजियाबाद के यूपी बोर्ड इंटर व हाईस्कूल परिणाम ने सफलता के कई आयाम हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट में गाजियाबाद 12वें से चौथे स्थान पर आ गया है। ऐसे में टॉप तीन में जगह बनाना अधिक मुश्किल नहीं होगा। लगातार बेहतरीन परिणाम और मेधावियों की कड़ी मेहनत के बल पर आने वाले सालों में गाजियाबाद यूपी बोर्ड परिणाम में लंबी छलांग लगाने की काबिलियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवत्ता की बदौलत पाया मुकाम
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके द्विवेदी ने बताया कि इंटर का ओवरऑल रिजल्ट प्रदेश में चौथे और हाईस्कूल का रिजल्ट में प्रदेश स्तर पर पांचवें स्थान पर आना सराहनीय है। हाईस्कूल और इंटर के परिणाम को और बेहतर करने पर गंभीरता से काम किया जाएगा। इंटरमीडिएट का परिणाम बढ़ना विद्यार्थियों व शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए नियमित निगरानी और प्रधानाचार्य-शिक्षकों की मेहनत काबिले तारीफ है।
बीते 11 सालों में गाजियाबाद का हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट
हाईस्कूल
वर्ष परीक्षार्थी उत्तीर्ण रिजल्ट प्रतिशत
2011-12 24609 21929 89.11
2012-13 26128 22731 87.6
2013-14 25708 22584 87.85
2014-15 24759 20769 84.00
2015-16 26572 23378 87.98
2016-17 25973 19754 81.18
2017-18 25992 23482 89.60
2018-19 25768 23121 89.73
2019-20 28335 24582 91.62
2020-21 -- -- 91.00
2021-22 25696 22246 93.05
इंटरमीडिएट
वर्ष परीक्षार्थी उत्तीर्ण रिजल्ट प्रतिशत
2011-12 20359 18547 91.1
2012-13 22080 21638 98.1
2013-14 22848 21459 93.92
2014-15 20775 19736 95
2015-16 21636 19255 93.54
2016-17 19448 16120 86
2017-18 22242 20128 90.82
2018-19 20796 18141 87.23
2019-20 23878 19201 84.30
2020-21 -- -- 92.58
2021-22 22818 19795 92.12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed