{"_id":"62ae2ce7a88b711d8b1d1af7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd240248225","type":"story","status":"publish","title_hn":"97.53 फीसदी लड़कियां व 88.97 फीसदी लड़के हाईस्कूल में हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97.53 फीसदी लड़कियां व 88.97 फीसदी लड़के हाईस्कूल में हुए सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
97.53 फीसदी लड़कियां व 88.97 फीसदी लड़के हाईस्कूल में हुए सफल
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जनपद का ओवरऑल परिणाम 93.05 प्रतिशत और इंटर में 92.12 फीसदी रहा है। इंटर में इस बार 22818 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में बैठी 10265 छात्राओं में से 9863 छात्राएं सफल हुईं। वहीं, पेपर देने वाले 11223 छात्रों में से 9932 छात्र सफल हुए। हाईस्कूल और इंटर के परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। हाईस्कूल के नतीजों में 97.53 फीसदी लड़कियां व 88.97 फीसदी लड़के सफल हुए। हाईस्कूल में इस बार 25696 विद्यार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड परीक्षा देने वाली लड़कियों में 11382 में से 11101 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। दूसरी ओर परीक्षा में बैठे 12526 छात्रों में से 11145 छात्र ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट के परिणाम पर नजर डालें तो इस बार 96.08 प्रतिशत लड़कियां और 88.50 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए हैं।
बेलदार का बेटा बना विकास बना हाईस्कूल टॉपर
ड्राइवर की बेटी चित्रा रोजाना आठ घंटे की पढ़ाई कर इंटर में जनपद में रही अव्वल
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड के शनिवार को जारी हुए नतीजों में हाईस्कूल में बेलदार के बेटे विकास ने जनपद टॉप किया है। महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्र विकास ने हाईस्कूल में 91 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, ड्राइवर की बेटी चित्रा चौधरी रोजाना सात से आठ घंटे की पढ़ाई कर इंटरमीडिएट में जनपद में अव्वल रहीं हैं। महर्षि दयानंद विद्यापीठ की छात्रा चित्रा ने इंटर में 90.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
मजदूरी के साथ कर्ज लेकर पूरी कराई विकास की पढ़ाई
हाईस्कूल टॉपर विकास ने आर्थिक तंगी और चुनौतियों का सामना करते हुए अनुशासन को जीवन में अपनाकर जनपद का नाम रोशन किया है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पिता राकेश कुमार ने विकास सहित दो बड़ी बेटियों की पढ़ाई के लिए मजदूरी न मिलने पर कपड़े तक सिले। पढ़ाई के बढ़ते खर्च को पूरा करने केलिए कई बार कर्ज लिया। मां पूनम ने भी कपड़े सिलकर परिवार का हाथ बंटाया। समयसारिणी बनाकर रोजाना सात घंटे पढ़ाई और अनुशासन को जीवन में अपनाकर विकास ने पिता की मेहनत को सफल बनाया है। विकास ने हाईस्कूल में 600 में से 546 अंक प्राप्त किए हैं। लॉकडाउन में स्कूल बंद हो जाने पर उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई केसाथ टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों से फोन पर मदद ली। दोनों बड़ी बहनें परास्नातक और स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। विकास का पसंदीदा विषय गणित है। जिसमें उन्होंने 99 का स्कोर किया। उनका सपना पुलिस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
विकास के सफलता के पांच मंत्र:
- गणित का ज्यादा से ज्यादा रिवीजन
- दोस्तों के बीच पढ़ाई का माहौल
- सोशल मीडिया व खेल से दूरी
- टॉपिक समझने के लिए शिक्षकों से अलग से बात करना
- खुद को सकारात्मक रखना
विकास के विषयवार अंक
हिंदी: 90
अंग्रेजी: 92
गणित: 99
विज्ञान: 81
सामाजिक विज्ञान: 91
कला: 87
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नहीं था डाटा : चित्रा
इंटरमीडिएट में जनपद टॉप करने वाली महर्षि दयानंद विद्यापीठ की छात्रा चित्रा चौधरी ने परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। लॉकडाउन में कई बार ऑनलाइन पढ़ाई के लिए चित्रा के पास ऑनलाइन इंटरनेट डाटा तक नहीं था। डाटा खत्म होने और उसे खरीदने के लिए पैसे नहीं होने पर चित्रा कई बार क्लास नहीं ले सकीं। परिवार की आर्थिक चुनौती से सबक लेते हुए उन्होंने इंटर में जनपद टॉप कर काबिलियत को साबित किया है। इंटर में उनके 500 में से 454 अंक आए हैं। चित्रा के पिता रविंद्र कुमार तेवतिया एक चालक हैं, वहीं माता खुशी तेवतिया गृहणी हैं। चित्रा की एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। रोजाना सात से आठ घंटे की पढ़ाई और नियमित रिवीजन से सफलता सुनिश्चित की। घर में आर्थिक तंगी और कम संसाधन के बावजूद चित्रा ने मिसाल कायम की है। उनका सपना सिविल सेवा में जाकर गरीब बच्चों और महिलाओं के लिए काम करने की है।
चित्रा के सफलता के पांच मंत्र
- नियमित रिवीजन
- स्कूल में पढ़ाई गए टॉपिक अच्छे से समझना
- सोशल मीडिया से दूरी
- खाली समय परिवार के साथ बिताना
- मजबूरियों को अवसर मानना
चित्रा के विषयवार अंक
हिंदी: 92
अंग्रेजी: 75
इतिहास: 93
भूगोल: 67
नागरिक शास्त्र: 97
----
इंटरमीडिएट के टॉप-10 मेधावी
नाम प्रतिशत स्कूल
1. चित्रा चौधरी 90.80 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
2. कालज बघेल 88.20 जीसी पब्लिक इंटर कॉलेज
3. सुहानी 88.00 सीआरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4. रिया 87.80 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
4. कहकशा 87.80 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
5. हर्षवर्धन 85.50 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
6. प्रशांत 85.60 आदर्श कॉलेज इंटर कॉलेज
7. महक रानी 85.40 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
8. अलीना 85.20 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
9. विशाल 85.00 लोनी इंटर कॉलेज
9. गरिमा त्यागी 85.00 श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज निवाड़ी
10. ऋचा 84.40 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
----
हाईस्कूल के टॉप-10 मेधावी
नाम प्रतिशत स्कूल
1. विकास 91.00 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
2. खुशी 90.67 एमएसएस इंटर कॉलेज मुरादनगर
2. अनामिका 90.67 नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सिहानी
3. मिल्ली 90.50 एजी इंटर कॉलेज लोनी
4. मानसी 90.17 पुरज्ञानांजलि इंटर कॉलेज
5. चित्रांश पंवार 90.00 डॉ. केएन मोदी कॉलेज मोदीनगर
6. रोहित 89.50 जेआर इंटरनेशनल स्कूल
7. केतन 89.33 गांधी विद्यालय
7. अभिषेक 89.33 श्रीसनातन धर्म इंटर कॉलेज
7. लकी कुमार 89.33 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
8. अब्दुल कादिर 89.17 श्रीहंस इंटर कॉलेज
9. लक्ष्य मित्तल 89.00 चौ. सीएसएस कॉलेज पतला
9. भूपेंद्र मौर्य 89.00 आईएन कॉलेज खोड़ा
9. सानिया 89.00 किसान आदर्श इंटर कॉलेज शाहपुर बम्हैटा
9. साइमन प्रजापति 89.00 बीआरएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल
9. अनुराग 89.00 बीकेडी इंटर कॉलेज
10. मो. महरूफ 88.83 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
10. पुष्कर 88.83 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
10. बुलबुल शर्मा 88.83 महर्षि दयानंद विद्यापीठ
हाईस्कूल
पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा में बैठे उत्तीर्ण छात्राएं उत्तीर्ण छात्र कुल प्रतिशत
25696 23908 11101 11145 93.05
इंटरमीडिएट
22818 21488 9863 9932 92.12