{"_id":"62a24ff0a9cb8537ee5c6fa7","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2397996121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
गाजियाबाद। महिला अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला का अस्पताल की डॉ. सुषमा भारती ने सामान्य प्रसव कराया। उन्होंने बताया कि 1800 ग्राम का बेटा, 1850 ग्राम की दूसरी बेटी और 1900 ग्राम की तीसरी बेटी है। तीनों बच्चों को चिकित्सकों की निगरानी में सिक नेटल केयर यूनिट (एसएनसीयू) रखा गया है। जच्चा- बच्चा स्वस्थ हैं। महिला अस्पताल में पहला प्रसव है जिसमें प्रसूता ने तीन बच्चाें को जन्म दिया है।
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि अमेठी जिले के डीह निवासी सरजू प्रसाद अपनी पत्नी गायत्री (30) के साथ रजापुर (शास्त्रीनगर) में रहते हैं। उनके नौ साल और छह साल की दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गायत्री को प्रसव पीड़ा होने लगी तो महिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। डॉ. सुषमा भारती ने जांच के बाद सरजू से बताया कि उनकी पत्नी के गर्भ में जुड़वा बच्चे लग रहे हैं। उन्होंने स्टाफ नर्स रूबीना की देखरेख में सामान्य प्रसव कराया तो तीन बच्चे पैदा हुए।
सीएमएस डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि सामान्य प्रसव से पैदा हुए तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। तीनों का वजन कम है, इसलिए उन्हें नर्सरी में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवजात का वजन कम है, इसलिए एक सप्ताह तक उन्हें एसएनसीयू में रखा जाएगा। वर्ष 2021 में यशोदा अस्पताल में रइसपुर निवासी 20 वर्षीय महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया था।